नई जेनेरशन मारुति विटारा ब्रेज़ा टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, अगले साल होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ने भारत में अगली पीढ़ी की विटारा ब्रेज़ा की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसे पहली बार सड़कों पर देखा गया है

भारत में 2016 में लॉन्च हुई मारुति ब्रेज़ा सब 4 मीटर एसयूवी हमेशा से ही सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कारो में से एक रही है और मारुती ने पिछले साल इस  हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा कई गुना बढ़ गई है और इससे इसकी बिक्री में गिरावट भी हुई है। नेक्सॉन, सोनेट, वेन्यू, काईगर जैसे सेगमेंट में नई SUVs के लॉन्च के साथ ही यह दिखने और फीचर्स के मामले में में पुरानी लगने लगी है।

शुक्र है कि भारत-जापानी निर्माता पहले से ही अगली पीढ़ी की विटारा ब्रेज़ा पर काम कर रहा है। इस अपडेटेड एसयूवी को हाल ही में भारत की सड़कों पर पहली बार पुनीत भाटिया द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा गया है। यह मॉडल पूरी तरह से कवर किया था, इसलिए यहाँ बहुत अधिक डिज़ाइन विवरण नहीं देखा जा सकता है।

अगली पीढ़ी की मारुति विटारा ब्रेज़ा प्रोटोटाइप को अपने उत्पादन-तैयार बॉडी पैनल को छिपाने के लिए भारी रूप से कवर किया गया था। जबकि हेडलैम्प्स, ग्रिल और टेललाइट क्लस्टर अभी भी अधूरे हैं। ऐसा लगता है कि फ्रंट ग्रिल को लंबवत रूप से विभाजित किया गया है, और टेलगेट काफी चौड़ा दिखता है। रियर बंपर के ठीक ऊपर टेलगेट के निचले हिस्से में रियर नंबर प्लेट लगाई गई है। इसके अलावा वाहन में रूफ रेल्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर भी दिखाई देता है।

कार का समग्र सिल्हूट वर्तमान की तरह ही बॉक्सी है और हमें उम्मीद नहीं है कि वाहन के डिजाइन में किसी भी तरह के भारी बदलाव होंगे। 2022 मारुति विटारा ब्रेज़ा के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म के एक अपडेटेड संस्करण पर आधारित होने की उम्मीद है। जिसमें वर्तमान की तुलना में बेहतर ताकत और संरचनात्मक अखंडता होगी।

पिछली रिपोर्टों के अनुसार अगली पीढ़ी की विटारा ब्रेज़ा वर्तमान संस्करण की तुलना में बहुत अधिक सुविधाएँ प्रदान करेगी। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कई एयरबैग और यहाँ तक ​​कि इलेक्ट्रिक सनरूफ होने की उम्मीद भी है। केबिन के डिजाइन में बड़े बदलाव होने की संभावना है और अपहोल्स्ट्री के विकल्प भी अलग हो सकते हैं।2022 Maruti Vitara Brezza-8इसे पावर देने के लिए 1.5-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, इनलाइन -4 पेट्रोल इंजन मिलेगा जो मौजूदा-जेनरेशन मारुति विटारा ब्रेज़ा को पावर देता है। यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क उत्पन करने में सक्षम है और इसमें माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड एमटी और 4-स्पीड एटी शामिल होंगे।