नई जेनरेशन मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अगले महीने हो सकती है लॉन्च

2022 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव होंगे और इसमें कई नए ट्रेंडी फीचर्स और एक नया इंजन शामिल होगा

मारुति सुजुकी भारत में अपनी प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेज़ा के नए जेनरेशन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब आई खबरों की मानें तो कंपनी इसे अगले महीने किसी भी समय घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी के नए जेनरेशन को केवल ब्रेज़ा के नाम से लॉन्च किए जानें की उम्मीद है।

मारूति सुजुकी ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई सालों से बेस्ट-सेलर रही है और अब कंपनी बाजार में बढती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए इसके नए जेनरेशन को पेश करेगी। नई ब्रेजा को एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव मिलेंगे और यह कई नए ट्रेंडी फीचर्स के साथ लैस की जाएगी और कंपनी कार की निर्माण गुणवत्ता में भी सुधार करेगी।

एक्सटीरियर में नए हेडलैंप, संशोधित ग्रिल सेक्शन, नई एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, ट्वीक्ड बोनट और टेलगेट, अपडेटेड एलईडी टेल लैंप्स, रियर और फ्रंट में फॉग लैंप हाउसिंग, नया बंपर और नए अलॉय व्हील आदि मिलेंगे। हालाँकि कंपनी इसके ओवरआल सिल्हूट को बरकरार रखेगी। यह ग्लोबल सी प्लेटफॉर्म द्वारा जारी रहेगी, लेकिन कंपनी संरचनात्मक मजबूती के साथ ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग में 5-स्टार का लक्ष्य रख सकती है।2022-Maruti Brezza-Rendering​​इंटीरियर में डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल बिल्कुल नया होगा, साथ ही अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ बीच में बड़ा एमआईडी होगा। फीचर्स के रूप में इसे ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टप्ले प्रो+ कनेक्टिविटी, एचयूडी और 360-डिग्री कैमरा, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, छह एयरबैग, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप आदि मिलने की उम्मीद है।

2022 मारुति सुजुकी ब्रेज़ा को एर्टिगा और XL6 की तरह एक नया 1.5-लीटर चार-सिलेंडर डुअलजेट K15C पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक होगी। यह नया इंजन 6,000 आरपीएम पर 103 पीएस की पावर और 4,400 आरपीएम पर 137 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट मिलेगा।2022-maruti-vitara-brezza-9.jpgवर्तमान में मारूति सुजुकी इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर एटी के साथ पेश करती है। नए इंजन के साथ कार के माइलेज में भी सुधार होगा, जबकि कंपनी इसके साथ सीएनजी पावरट्रेन भी पेश कर सकती है, जो कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहली बार होगा और इसे अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बनाने में भी मदद करेगी।