भारत में नई जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो मार्च 2022 में हो सकती है लॉन्च

नई जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को मार्च 2022 में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है

महिंद्रा ने 2020 के फेस्टिव सीजन में देश में दूसरे जेनरेशन की थार को लॉन्च किया था और निश्चित रूप से यह कार देश में एक सफल प्रोडक्ट बनकर उभरी है। इस ऑफ रोडर एसयूवी को भारत में अब तक 75,000 से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है और इसे देश में इसके लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर नेचर के कारण काफी सराहा जा रहा है।

इसके बाद कंपनी ने अपने नए प्रोडक्ट को लेकर अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखी और देश में अगस्त 2021 में महिंद्रा एक्सयूवी700 को भी पेश किया। इस एसयूवी को भी देश में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और इसकी प्रतिक्षा सूची एक साल तक पहुंच गई है। देश में इस कार को अब तक 70,000 से भी ज्यादा की बुकिंग मिल चुकी है।

महिंद्रा यहीं नहीं रूकना चाहती है, बल्कि साल 2026 तक देश में कई नए वाहनों को लॉन्च करने की योजना को साथ लेकर चल रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ डीजल-पेट्रोल से भी चलने वाले वाहन शामिल हैं। वास्तव में कंपनी की अगली सबसे बड़ी लॉन्च भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो का नया जेनरेशन है।2021 Mahindra Scorpio-3महिंद्रा की नई जेनरेशन स्कॉर्पियो को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और हाल ही में सामने आए प्रोटोटाइप की मानें तो अब यह एसयूवी लगभग उत्पादन के लिए तैयार है। बोलेरो की तरह स्कॉर्पियो भी इस देसी एसयूवी विशेषज्ञ के लिए लंबे समय तक चलने वाली नेमप्लेट है और आने वाले नए जेनरेशन में नई सुविधाओं की सूची के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर अपडेट होंगे।

2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो नए ट्विन पीक्स लोगो के साथ आने वाली ब्रांड के लाइनअप की दूसरी कार बन जाएगी। फ्रंट में इसमें 6 हॉरिजेंटल ग्रिल स्लैट, ड्यूल लाइट व्यवस्था, नए डिज़ाइन वाले हेडलैंप क्लस्टर, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, सी-आकार की एलईडी लाइटिंग के साथ नया फ्रंट बम्पर, नया फॉग लैंप हाउसिंग, लंबा पिलर, अपडेटेड एलईडी टेल लैंप क्लस्टर आदि होंगे।2022-mahindra-scorpio-2.jpgआगामी स्कॉर्पियो में मजबूत बिल्ड और लम्बे पिलर बने रहेंगे और इसके नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होने का अर्थ है कि केबिन में ज्यादा स्पेस होगा। फीचर्स के रूप में कार को बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया सेंटर कंसोल और डैशबोर्ड, नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और माउंटेड कंट्रोल के साथ नया स्टीयरिंग व्हील आदि मिलेगा।

नई जेनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को पावर देने के लिए 2.0-लीटर चार-सिलेंडर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.2-लीटर चार-सिलेंडर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत में नई जेनरेशन स्कॉर्पियो को मार्च 2022 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।