नई जेनेरशन केटीएम आरसी125, आरसी200 और आरसी390 हुई लीक

नई जेनेरशन केटीएम आरसी सीरीज में मौजूदा मॉडल की तुलना में डिजाइन, चेसिस, उपकरण आदि के मामले में कई बदलाव होंगे

आस्ट्रिया की मशहूर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी केटीएम अपने आरसी रेंज को अपडेट करने के लिए पूरी तरह से है और जल्द ही देश में केटीएम आरसी125, आरसी200 और आरसी390 की नई जेनरेशन को लॉन्च किया जाएगा। तीनों आरसी मोटरसाइकिलों का डेब्यू इस महीने में होने की उम्मीद है और चुनिंदा डीलरशिप पर इनके लिए अनौपचारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं।

नए डिजाइन और कलर के अलावा नई जनरेशन केटीएम आरसी रेंज में बेहतर राइडिंग परफॉर्मेंस की भी उम्मीद है। हालांकि भारत में इसकी सभी डिटेल और कीमत का खुलासा लॉन्च के वक्त होगा, लेकिन इसके पहले ही इन तीनों मोटरसाइकिलों की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जिससे इन मोटरसाइकिलों के कलर और डिजाइन के बारे में पता चला है। नई आरसी125, आरसी200 और आरसी390 की लीक हुई तस्वीरें इनके नए डिज़ाइन को दिखाती हैं और किए गए अपग्रेड के कारण ये ज्यादा परिपक्व हो गई हैं।

आरसी200 और आरसी390 में कई समानताएं देखने को मिल रही हैं और इन्हें नए फेयरिंग डिज़ाइन और नई हेक्सागोनल हेडलैम्प यूनिट मिल रहा है। तस्वीरों की मानें तो नई आरसी390 को ऑरेंज और ब्लू कलर के मिश्रण के साथ एक नई शॉर्प पेंट स्कीम मिलती है, जो 1290 सुपर ड्यूक आर की याद दिलाती है, जबकि आरसी125 के कलर विकल्पों में ऑरेंज हाइलाइट के साथ ब्लैक और ऑरेंज हाइलाइट के साथ व्हाइट पेंट स्कीम शामिल हैं।new Generation KTM series-2

इसी तरह आरसी200 के कलर विकल्पों में व्हाइट/ऑरेंज और ब्लैक/ऑरेंज शामिल हैं। नई केटीएम आरसी125 और आरसी200 को सब-फ्रेम पर बोल्ट के साथ नई चेसिस पर विकसित किया गया है। अगली पीढ़ी की आरसी पूरी तरह से नया हेडलैंप और फ्रंट काउल को स्पोर्ट करती है। हेडलाइट सिंगल-पीस हैलोजन यूनिट होगी, जो हमें वर्तमान-जेनरेशन बाइक पर मिलने वाले डुअल प्रोजेक्टर सेटअप के विपरीत है। एलईडी डीआरएल को फ्रंट काउल के सिरों पर रखा जाएगा और उनमें टर्न इंडिकेटर्स भी शामिल होने की संभावना है। फ्रंट फेयरिंग में भी नया डिज़ाइन मिलेगा और वाईजर भी अलग होगा।

मिश्र धातु के पहिये एक नए डिजाइन को भी स्पोर्ट करेंगे, और फ्रंट डिस्क ब्रेक हब के बजाय व्हील स्पोक्स पर लगाया गया लगता है, जो एक अनूठा तरीका है। जबकि अंतरराष्ट्रीय-स्पेक मॉडल को मानक के रूप में एक TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा, यह सुविधा संभवतः भारत में केवल RC390 पर पेश की जाएगी। आरसी125 और आरसी 200 में हैलोजन हेडलैंप और LED टेल लैंप मिलता है, वहीं आरसी390 के फ्रंट और रियर को फुल LED लाइटिंग के साथ अलग रखा गया है। जबकि आरसी125 को एक संशोधित इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है, लेकिन कनेक्टिविटी विकल्पों की उम्मीद नहीं है।

new Generation KTM series-7

2022 केटीएम आरसी 125 में 300 मिमी फ्रंट और 230 मिमी रियर डिस्क ब्रेक के साथ बायब्रे रेडियल कैलिपर, सिंगल-चैनल एबीएस सिस्टम, डब्ल्यूपी-सोर्स 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क, 820 मिमी सीट ऊंचाई, 178.5 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 1,341 मिमी का व्हीलबेस जारी रहेगा।

पावर की बात करें तो आरसी125 को 124.7सीसी, सिंगल सिलेंडर यूनिट मिलता है, जो कि 14.5 एचपी की पावर और 12 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि आरसी200 वर्तमान में 199.5 सीसी, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन से संचालित है, जो कि 24.6 एचपी की पावर और 19.2 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। दोनों मोटरसाइकिलों की नई जेनरेशन के साथ इसी इंजन को जारी रखा जाएगा।2022 KTM RC125इसी तरह आरसी 390 में 373.3 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन आता है, जो कि 43 एचपी की पावर और 36 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। तीनों इंजनों का ट्रांसमिशन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है। कीमत की बात करें तो वर्तमान में आरसी125 की कीमत 1.8 लाख रूपए, आरसी200 कीमत 2.08 लाख रूपए और आरसी390 की कीमत 2.77 लाख रूपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है।

हम उम्मीद करते हैं कि इनमे कॉर्नरिंग ABS, द्वि-दिशात्मक क्विकशिफ्टर, स्लिप और असिस्ट क्लच आदि सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। कयासों के अनुसार अगली पीढ़ी केटीएम आरसी श्रृंखला के आने वाले हफ्तों में विश्व स्तर पर शुरू होने की उम्मीद है और हमें उम्मीद है कि यह दिवाली त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च होगी।