नई जनरेशन Hyundai Creta एक नए हाइब्रिड इंजन के साथ नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ 2027 में लॉन्च होगी
Hyundai Creta भारत में सालों से मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है और पिछले साल ही इसे अपडेट मिला था। क्रेटा एसयूवी को तीन पावरट्रेन विकल्पों और आधुनिक फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ, नया केबिन मिल था। इस एसयूवी को भारतीय ग्राहकों द्वारा खूब सराहा गया है, जो इसकी बिक्री में साफतौर पर दिखता है।
2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में, हुंडई ने क्रेटा इलेक्ट्रिक को 17.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये की कीमत में लॉन्च किया था, जो टॉप वेरिएंट के लिए 23.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जिससे ब्रांड को जनवरी में क्रेटा रेंज के लिए उच्चतम मासिक बिक्री रिकॉर्ड करने में मदद मिली। हुंडई अपनी कारों को समय से अपडेट करने के लिए जानी जाती है और Creta उन मॉडलों में से एक होगा जिसे अगले दो वर्षों के भीतर बिल्कुल नया जेनेरशन मिलेगा।
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Hyundai Creta के बिल्कुल नए जेनेरशन के साथ-साथ क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए मिड-लाइफ अपडेट भी विकसित कर रही है। इसके 2027 में बिक्री पर जाने की योजना है और इसे SX3 कोडनेम दिया गया है। इसे कंपनी के तमिलनाडु प्लांट में बनाया जाएगा।

हम उम्मीद करते हैं कि New Generation Creta में अंदर और बाहर बड़े बदलाव होंगे, जबकि मौजूदा पावरट्रेन और ट्रांसमिशन विकल्प मौजूद रहेंगे। हालाँकि इसमें एक स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन शामिल होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कोरियाई ऑटो प्रमुख अल्काजार और टक्सन के बीच एक प्रीमियम एसयूवी को लाने की योजना बना रही है।
इसे तालेगांव में ब्रांड के नए प्लांट में बनाया जा सकता है, जहाँ इस त्योहारी सीजन के आसपास नई जेनेरशन वेन्यू का उत्पादन होगा और यह इस प्लांट में बनने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन की सुविधा भी हो सकती है। स्ट्रांग हाइब्रिड तकनीक बनाने के लिए हुंडई एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक बड़ी बैटरी के साथ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल कर सकती है।

दूसरी ओर, डिज़ाइन में बदलाव के अलावा, क्रेटा इलेक्ट्रिक फेसलिफ्ट को लंबी ड्राइविंग रेंज प्रदान करने के लिए अपडेट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी Inster पर आधारित एक इलेक्ट्रिक एसयूवी और Bayon पर आधारित एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लाने की भी योजना बना रही है।