आल न्यू स्कोडा ऑक्टाविया (2021 Skoda Octavia) को कई विज़ुअल और इंटीरियर अपग्रेड मिलेंगे और संभावना है कि इसमें दो इंजन ऑप्शन- 2.0-लीटर और 1.5-लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल किया जायेगा
स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने भारत में अपनी आल न्यू स्कोडा ऑक्टाविया (2021 Skoda Octavia) की टेस्टिंग शुरू कर दी है और हाल ही पहली बार इसकी तस्वीरें सामने आईं है। इस कार की टेस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में की जा रही थी और इसे भारत में संभवतः साल 2021 की शुरूआत में लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले चौथे जेनरेशन की स्कोडा ऑक्टाविया का ग्लोबल डेब्यू नवम्बर 2019 में प्राग में किया गया था और इसमें प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटेशन को देखते हुए एक्सटेरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं।
तस्वीरों से कार के विजुअल अपग्रेड स्पष्ट हुए हैं और यह संकेत देते हैं कि यह म़ॉडल इंटरनेशनल मॉडल से काफी मिलता जुलता है। कार के फ्रंट में क्रोम ग्रिल के साथ ब्लैक वर्टिकल स्लैट्स, स्लीक नॉन-स्प्लिट LED हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, कार में हॉरिजेंटल एलईडी फ़ॉग लैंप्स, क्लीयर बोनट लाइन और क्रीज़्स देखे जा सकते हैं।
जबकि इसके ओवरआल सिल्हूट में कोई बदलाव नहीं किय़ा गया है और साइड प्रोफाइल में 17 इंच के नए अलॉय व्हील और स्पोर्टियर कैरेक्टर लाइन से लैस है। अपग्रेड बम्पर के साथ नए एलईडी टेल लैंप देखे जा सकते हैं। यह अपडेटेड एमक्यूबी आर्किटेक्चर पर बनाई गई है।

ऑक्टाविया के इंटीरियर में भी काफी अपग्रेड किए गए हैं और हाइलाइटिंग फीचर्स में ट्रिपल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 10 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, नौ एयरबैग आदि शामिल हैं।
कार में पावर देने के लिए दो इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें 1.5-लीटर वाला 4-सिलेंडर टीएसआई इंजन 150 HP की पावर जेनरेट करेगा। यह इंजन विज़न इन कॉन्सेप्ट पर बेस्ड मिड-साइज़ एसयूवी और फॉक्सवैगन तैगुन में भी पाया जा सकता है। यह इंजन छह-स्पीड MT के साथ आता है।

दूसरी ओर 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल यूनिट 190 HP की पावर जेनरेट करेगा और इसे सात-स्पीड DSG के साथ टॉप-स्पेक वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।