मारुति सुजुकी सेलेरियो की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है और बाजार में लोकप्रियता हासिल करने के लिए celerio को अपडेट की सख्त जरूरत है
मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) साल 2014 से ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन इस कार को केवल एक मिड-लाइफ अपडेट साल 2017 में मिला था। लिहाजा अब लॉन्च के बाद कंपनी इस एंट्री लेवल की कार के नए जनरेशन पर कार्य कर रही है और इसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।
हालांकि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अभी नई सेलेरियो के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक पूष्टि नहीं की है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। इस लेख में हम आपको इस नई जनरेशन की कार के बारे में 5 प्रमुख बातें बताने जा रहे हैं, जिसे आपका जानना जरूरी हैः
प्लेटफार्म (Platform)
नई सेलेरियो को इंटरनल यूज के लिए ’YNC ‘ का कोडनाम दिया गया है और अपडेटेड हैच के मारुति के लाइट Heartect प्लेटफॉर्म के Kei वर्जन पर बेस्ड होने की उम्मीद है। इसी प्लेटफार्म पर एस-प्रेसो को भी डेवलप किया गया है।

पावरट्रेन (Powertrain)
नई सेलेरियो को पॉवर देने के लिए संभवतः 1.0-लीटर वाले 3-सिलेंडर K10B नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किय़ा जाएगा। यह इंजन वर्तमान मॉडल में ड्यूटी पर है और 68 पीएस की अधिकतम पावर और 90 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में ऑप्शनल ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स जारी रहेगा।
फीचर्स (Features)
नई सेलेरियो के टॉप-एंड वेरिएंट को Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और ब्लूटूथ कंट्रोल, पावर विंडो, फ्रंट फॉग लैंप्स के साथ पैक किए जाने की उम्मीद है। सेफ्टी में डुअल फ्रंटल एयरबैग, EBD के साथ ABS, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर आदि शामिल होंगे।

संभावित लॉन्च और कीमत (Expected Launch & Price)
उम्मीद है कि मारुति सुजुकी नए जेनरेशन सेलेरियो को इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी और इस अपडेटेड हैचबैक की कीमत 4.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।
कॉम्पिटेशन (Rivals)
नई सेलेरियो का मुकाबला लॉन्च होने के बाद हुंडई सैंट्रो (Hyundai Santro), टाटा टियागो (Tata Tiago) और इसी तरह की अन्य हैचबैक से होगा।