मारुति सुजुकी सेलेरियो कम बजट वाले ग्राहकों के लिए एक सस्ती एंट्री-लेवल हैचबैक है, जिसके नई पीढ़ी को अगले साल लॉन्च किया जाएगा
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारत में अपनी नई पीढ़ी की हैचबैक मारूति सेलेरियो (New Gen Maruti Celerio) की लॉन्च को अगले साल की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसके पहले माना जा रहा था कि कार को दीवाली के आस-पास लॉन्च किया जाएगा।
एंट्री लेवल हैचबैक को पहली बार 2014 में लॉन्च किया गया था और 2017 में एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट दिया गया था। इस कार की लॉन्च कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ है और यह एएमटी (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) से लैस होने वाला पहला मॉडल था। कंपनी अब इसके नए जेनरेशन को लॉन्च करने के लिए कार्य कर रही है और हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
इस कार के डिजाइन और फीचर्स दोनों में बड़ा अपग्रेड देखा जाएगा, जहाँ पहला बड़ा अपडेट पुराने प्लेटफॉर्म की बजाय नया आर्किटेक्चर होगा। इसी प्लेटपार्म पर नई वैगनआर और एस-प्रेसो को भी विकसित किया गया है। तस्वीरों के आधार पर स्पष्ट है कि आगामी मॉडल अपने मौजूदा आकार में ज्यादा लंबे व्हीलबेस के साथ होगा और विज़ुअली हाई ग्राउंड क्लीयरेंस से लैस होगा। कार को और बड़ा केबिन मिलने की संभावना है।

नई सेलेरियो के प्रमुख बदलाव में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, अलॉय व्हील, अपग्रेड फ्रंट, रियर बंपर और इंडीकेटर के साथ ओआरवीएम होने की उम्मीद है। केबिन को कई अपग्रेड सुविधाएं प्राप्त होने जा रही है, जिसमें सबसे प्रमुख बदलाव ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7.0 इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।
कार के अन्य उल्लेखनीय अनुमानों में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल आदि हैं, जबकि सेफ्टी में ईबीडी के साथ एबीएस, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स कैमरा, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर मिल सकता है। पावरट्रेन में विकल्प के रूप में इसे मौजूदा 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर K10 इंजन के साथ 1.2-लीटर चार-सिलेंडर K12 पेट्रोल इंजन की एक अतिरिक्त यूनिट मिल सकती है, जिसमें पहला यूनिट 83 बीएचपी और 113 एनएम टॉर्क के लिए जबकि 1.2 लीटर इंजन 68 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है।

दोनों यूनिट स्टैंडर्ड के रूप में या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑप्शनल 5-स्पीड एएमटी के साथ होने की संभावना है। कार के साथ एक फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट भी वैकल्पिक पॉवरट्रेन के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है। 1.0-लीटर यूनिट टाटा टियागो के मुकाबले जारी रहेगी, जबकि 1.2-लीटर एडिशन हुंडई सैंट्रो के मुकाबले होगी। इसकी कीमत 4.5-6.0 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक होने की उम्मीद है।