
नई किआ सेल्टोस में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव मिलेंगे, हालांकि पॉवरट्रेन में बदलाव की उम्मीद नहीं है
किआ 10 दिसंबर को ग्लोबल मार्केट और भारतीय बाजार में नई सेल्टोस का डेब्यू करने जा रही है और अब सोशल मीडिया चैनलों पर पहली टीज़र तस्वीरें जारी कर दी हैं। इन तस्वीरों में हम फ्रंट डिज़ाइन, साइड लुक और पीछे का डिज़ाइन देख सकते हैं। 2026 किआ सेल्टोस अब पहले से बड़ी, ज्यादा शार्प और अधिक प्रीमियम नज़र आती है।
इसमें नए LED हेडलैंप्स, किआ की नई लाइट सिग्नेचर, उभरा हुआ बोनट, साफ-सुथरा और ज्यादा सीधा बॉडी प्रोफाइल है। पीछे की ओर, नई ज्योमेट्रिक टेल-लैंप डिज़ाइन और कनेक्टेड लाइट बार दिखाई देती है। बंपर्स को भी पहले से ज्यादा मस्कुलर बनाया गया है। रूफ रेल्स, स्क्वायर व्हील आर्च और नए अलॉय व्हील, SUV को एक मजबूत लुक देते हैं।
उम्मीद है कि नई सेल्टोस वर्तमान मॉडल के मुकाबले थोड़ी बड़ी होगी, जिससे केबिन में लेगरूम और शोल्डर रूम और बेहतर होगा।वर्तमान मॉडल की लंबाई 4,365 मिमी और चौड़ाई 1,800 मिमी है। इसमें अंदर नया डैशबोर्ड, नई अपहोल्स्ट्री और पहले से ज्यादा फीचर्स मिलने की संभावना है, जिसमें सबसे बड़ा अपडेट कर्व्ड ट्विन-स्क्रीन सेटअप हो सकता है, जिसमें 12.3-इंच के ड्यूल डिस्प्ले मिलेंगे।

भारत जैसे बाज़ारों के लिए, किआ अपने जाँचे-परखे पावरट्रेन लाइनअप को जारी रखेगी, जिनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन शामिल हैं। NA पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि डीजल इंजन 116 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। वहीं टर्बो इंजन 160 पीएस की पावर और 253 एनएम का टॉर्क देने के लिए पर्याप्त है।
लेकिन सबसे बड़ा बदलाव होगा डीज़ल वेरिएंट के लिए नया 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, जो पुराने 6AT की जगह लेगा।
कुछ अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में AWD यानी ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा, इसका एक स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्ज़न भी आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

नई सेल्टोस में बेहतर और आधुनिक सॉफ्टवेयर इंटरफेस मिल सकता है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और भी स्मूथ होगा। चूंकि मौजूदा सेल्टोस पहले से ही काफी फीचर्स से लैस है, इसलिए ज़्यादातर फीचर्स वैसे ही रहेंगे, बस कुछ नए फीचर्स और अपडेट्स जोड़े जा सकते हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, ग्रैंड विटारा, हाइराइडर, Elevate, Taigun, Kushaq और टाटा सिएरा जैसे प्रतिद्वंद्वियों से होगा।