
नई जनरेशन किआ सेल्टोस की कीमतें 2 जनवरी 2026 को सामने आएंगी, जबकि डिलीवरी जनवरी के मध्य से शुरू होगी
किआ ने भारत में आयोजित ग्लोबल प्रीमियर में नई सेल्टोस का खुलासा किया है। इसे एक बड़ी, ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम मिडसाइज़ SUV के रूप में पेश किया गया है। बुकिंग्स देशभर में आधी रात से शुरू हो गई हैं, जिसकी टोकन राशि 25,000 रुपये रखी गई है। नई सेल्टोस अब ज्यादा दमदार रोड प्रेज़ेंस के साथ आती है, क्योंकि इसका आकार बढ़ गया है।
इसकी लंबाई 4,460 mm और चौड़ाई 1,830 mm है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बनाती है। 2,690 mm का व्हीलबेस भी काफी अच्छा है। इसकी डिजाइन किआ की ‘Opposites United’ फिलॉसफी पर आधारित है जिसमें डिजिटल टाइगर फेस, ब्लैक ग्लॉसी ग्रिल और डार्क एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा नई प्रोजेक्शन LED हेडलाइट्स, स्टार-मैप DRLs, नए फॉग लैम्प्स और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स भी जोड़े गए हैं।
स्मार्ट डोर हैंडल्स, 18-इंच डुअल-टोन क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, नियॉन ब्रेक कैलिपर्स, स्पॉइलर और स्किड प्लेट्स भी उपलब्ध हैं। इंटीरियर में नया ब्लैक-एंड-व्हाइट डुअल-टोन थीम दिया गया है, जिसे लेदरेट सीटें और भी प्रीमियम बनाती हैं। सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 30-इंच पैनोरैमिक डिस्प्ले, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट दोनों शामिल हैं। अन्य सुविधाओं में 10-वे इलेक्ट्रिक सीट विद लंबर सपोर्ट, रिलैक्सेशन मोड, सीट मेमोरी फंक्शन (ORVM के साथ सिंक्ड) और एक वेलकम रिट्रैक्ट फीचर शामिल हैं जो गाड़ी में चढ़ने-उतरने को आसान बनाता है।

फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, बोस 8-स्पीकर सिस्टम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, सनशेड पर्दे, स्प्लिट-रिक्लाइन रियर सीटें, डुअल Type-C पोर्ट्स और डुअल-पेन पैनोरैमिक सनरूफ भी मिलते हैं। टेक फीचर्स में स्मार्ट की अनलॉकिंग, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और Kia Connect 2.0 शामिल है, जो रिमोट फ़ंक्शन्स, लाइव डाटा और OTA अपडेट्स देता है।
नई सेल्टोस सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत हुई है, क्योंकि इसमें किया का ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पहली बार भारत में इस्तेमाल हुआ है। हाई-स्ट्रेंथ स्टील के उपयोग से इसका स्ट्रक्चर मजबूत हुआ है और क्रैश प्रोटेक्शन तथा NVH लेवल बेहतर हुए हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ESC, ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रोलओवर सेंसर और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट शामिल हैं। लेवल-2 ADAS में 21 फ़ंक्शन्स दिए गए हैं, जिनमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल (स्टॉप-एंड-गो), ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग और 360-डिग्री कैमरा आदि शामिल हैं।

इंजन विकल्प पुराने मॉडल जैसे ही हैं, जिनमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 PS/144 Nm), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS/253 Nm) और 1.5L डीज़ल (116 PS/250 Nm) इंजन शामिल हैं। इनमें मैनुअल, iMT, CVT, 7DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक जैसे गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। नई सेल्टोस HTE, HTK, HTX और GTX ट्रिम में आएगी, जिनके साथ Convenience, Premium, ADAS और X-Line पैकेज भी उपलब्ध होंगे। GTX(A) और X-Line(A) वेरिएंट्स में सबसे एडवांस्ड फीचर पैक मिलता है।