मार्च 2023 की बिक्री में नई जेनरेशन हुंडई वेर्ना ने होंडा सिटी को दी मात

new gen verna_

नई जेनरेशन हुंडई वेर्ना मार्च 2023 की बिक्री में होंडा सिटी को पछाड़ने में कामयाब रही है, होंडा सिटी मिड-साइज़ सेडान सेगमेंट में दूसरे स्थान पर रही है

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय बाजार में पिछले महीने 2023 नई जेनरेशन वेर्ना को लॉन्च किया था और इसकी कीमत 10.89 लाख रूपए से शरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 17.37 लाख रूपए तक जाती है। इसी तरह लेटेस्ट होंडा सिटी फेसलिफ्ट को भी मार्च 2023 में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रूपए से शुरू होती है।

होंडा सिटी ने हमेशा मिड-साइज़ सेडान सेगमेंट पर राज किया है, लेकिन इस बार नवीनतम वेर्ना सेडान ने सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ सेडान का ताज अपने नाम किया है। मार्च 2023 में वेर्ना ने सिटी को अच्छे खासे अंतर से पीछे किया है। बिक्री के आंकड़ों की बात करें तो हुंडई ने नई वेर्ना की 3,755 यूनिट बेचीं हैं, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 1,537 यूनिट के मुकाबले 137 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं पिछले महीने होंडा सिटी की बिक्री 2,693 यूनिट रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 3,225 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 16 फीसदी की गिरावट है। इस तरह यह 1,000 से अधिक यूनिट का अंतर है और वेर्ना की बिक्री में इस तेज वृद्धि के पीछे कई कारण हैं। होंडा सिटी अधिकांश भाग के लिए सेगमेंट लीडर रही है और कोरियाई सेडान दूसरे स्थान पर रही है। हालाँकि मार्च 2023 में हुंडई वेर्ना ने ताज अपने नाम हासिल किया है।

hyundai verna-4

यह पहली बार नहीं है जब वेर्ना ने मासिक बिक्री के मामले में सिटी को पीछे छोड़ दिया है लेकिन यह कहना सुरक्षित है कि इस तरह की स्थिति काफी दुर्लभ है। वेर्ना की बिक्री में वृद्धि इस बात को बयां करती है कि ग्राहकों द्वारा नई जनरेशन सेडान को कितनी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह इस तथ्य के कारण है कि हुंडई ने सेडान में कई गुना सुधार किया है और सभी खामियों को दूर किया है।

दूसरी ओर होंडा सिटी हमेशा से ही ग्राहकों की पहली पसंद रही है और फेसलिफ़्टेड मॉडल में कुछ आवश्यक अपडेट किए गए हैं। जबकि दोनों वाहन आमने-सामने खड़े हैं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हुंडई वेर्ना इस गति को आगे बनाए रख पाती है या नहीं। इनके अलावा फॉक्सवैगन वर्चुस और स्कोडा स्लाविया की क्रमशः 1,792 और 1,574 यूनिट की बिक्री हुई है।

honda city facelift-6

वहीं मारुति सुजुकी ने देश में सियाज सेडान की सिर्फ 300 यूनिट बेची हैं। भारतीय बाजार में गिरावट के बावजूद भी सेडान की बिक्री काफी अच्छी हो रही है।