नई पीढ़ी की Hyundai i20 को टेस्टिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर में देखा गया है, इस हैचबैक में हुंडई की ब्लूलिंक से जुड़ी कार टेकनॉलेजी मिलेगी
नई जनरेशन हुंडई i20 की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, नई पीढ़ी की Hyundai i20 को टेस्टिंग के दौरान दिल्ली-एनसीआर में देखा गया है। आगामी प्रीमियम हैचबैक हुंडई की अगली सबसे बड़ी लॉन्च होगी, जिसकी इस साल के अंत तक देश में लॉन्च होने की संभावना है। नई पीढ़ी की हुंडई i20 ने इस साल की शुरुआत में अपनी वैश्विक शुरुआत की थी, जबकि हम आज भी भारत में बिक्री के लिए इस कार का इंतजार कर रहे हैं।
नई जनरेशन हुंडई i20 नये डिजाइन लैंग्वेज को स्पोर्ट करती है जिसमें एलईडी हेडलैंप और एलईडी फॉगलैंप के साथ सिग्नेचर स्टाइल कैस्केडिंग ग्रिल को हाइलाईट किया गया है। तस्वीरों में ज़ेड शेप के एलईडी इंसर्टस के साथ रैप-अराउंड टेल टैम्प्स दिखाई देते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय-स्पेक मॉडल पर भी देखे जाते हैं।
नई हुंडई i20 की इंटिरियर तस्वीरें जो पहले सामने आई थीं, बताती हैं कि कार को एक नया केबिन और डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा। हैचबैक में ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, नए ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स और शार्क फिन एंटीना मिलेगा।

इस प्रीमियम हैचबैक को हुंडई की ब्लूलिंक से जुड़ी कार तकनीक, 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, ब्रांड के स्मार्टइंसन सेफ्टी पैकेज, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम साउंड सिस्टम आदि मिलेगा। सिस्टम एप्पल कार प्ले और एंड्रोइड ऑटो कनेक्टिविटी को स्पोर्ट करेगा।
इसके पहले नई आई20 को अगस्त में लॉन्च किए जानें की उम्मीद थी, लेकिन हेल्थ क्राइसिस के कारण इसकी लॉन्च में देरी हुई है लेकिन अब लगता है कि कंपनी इस फेस्टिव सीजन में इसे लॉन्च कर सकती है। चूंकि वेन्यू के साथ आई20 के पावरट्रेन में कई समानताएं हैं, इसलिए इसे iMT ट्रांसमिशन में पेश किया जा सकता है।
भारत में हुंडई एलीट i20 संभवतः 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर तीन-पॉट टर्बो पेट्रोल द्वारा संचालित होगी। इसे मैन्युअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेश किया जायगा। इसलिए यह विस्तृत रेंज के साथ मारूति बलेनो (Maruti Suzuki Baleno), टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz), होंडा जैज (Honda Jazz) और फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) के मुकाबले लॉन्च की जाएगी।