वर्तमान जेनरेशन हुंडई आई 20 (Hyundai i20) भारत में साल 2014 में लॉन्च हुई थी और इसने अपने सेगमेंट में कई बेंचमार्क स्थापित किए हैं
इस साल की शुरूआत में हुंडई आई20 (Hyundai i20) के नए जेनरेशन से पर्दा हटाया गया था और यह प्रीमियम हैचबैक इस साल के मध्य में भारत में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इस कार की लॉन्च को स्थगित कर दिया गया, लेकिन अब उम्मीद है कि इसे आने वाले महीनों में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
उम्मीद है कि इस लोकप्रिय हैचबैक के नए जेनरेशन को फेस्टिव सीजन में मार्केट में उतार दिया जाएगा। कंपनी को इस कार से बहुत उम्मीद है और नया जेनरेशन कई बदलावों के साथ मार्केट को हिट करने की पूरी क्षमताओं से लैस होगी। हम इस लेख में आपको इस कार के बारे में 5 महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे है, जिसे आपका जानना जरूरी हैः
1. बाहरी डिजाइन (External Design)
जैसा कि पहले ही कहा गया है नई i20 को इंटीरियर और एक्सटेरियर में शानदार स्टाइल अपग्रेड मिला है। इस हैचबैक को हुंडई ((Hyundai) की सेंसिबल स्पोर्टीनेस डिज़ाइन लैंग्वेज को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, इसलिए इसमें एक बड़ी कैस्केडिंग ग्रिल के साथ आक्रामक फ्रंट फेसिया है, जो कि डायमंड-पैटर्न मेष फिनिश के साथ आती है, जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के साथ शॉर्प लुक वाले क्लैंप लगे हैं।

कार को फागलैंप भी मिल रहा है और प्रोफाइल का लुक वर्तमान जेनरेशन की तरह प्रतीत होता है। कार ड्यूल-टोन अलॉय व्हील से लैस है। हालांकि वर्तमान मॉडल के ब्लैक सी-पिलर को बदल दिया गया है और विंडो-लाइन में क्रोम गार्निश भी देखी जा सकती है। रियर में बड़े रैपराउंड टेल लैंप है जो एलईडी बार की मदद से एक साथ जुड़े हुए हैं। टेल लाइट्स में जेड आकार के एलईडी एलिमेंट की सुविधा है, जबकि अन्य हाइलाइट्स में बूट कैप के साथ रियर फॉक्स डिफ्यूज़र हैं।
2. केबिन डिजाइन (Cabin Design)
हुंडई ने कार के केबिन को बिल्कुल नया लुक दिया है और यूरो स्पेक i20 को हॉरिजेंटल लाइन्स के साथ नया डैशबोर्ड मिला है। कार में बड़ा एसी वेंट भी हैं और एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसका स्टीयरिंग व्हील भी नया है और नई जेनरेशन की क्रेटा में देखे गए यूनिट की तरह दिखता है।

हालाँकि भारतीय मॉडल के केबिन में थोड़ा बदलाव हो सकता है, ताकि कीमत को बजट में रखा जा सके। केबिन में ड्यूल टोन वाले ब्लैक और बेज कलर का इंटीरियर लेआउट, जबकि स्पोर्टियर या हाई-एंड ट्रिम्स के लिए विशेष रूप से एक ऑल-ब्लैक थीम मिल सकता है।
3. फीचर्स (Features)
आउटगोइंग मॉडल की तरह नई कार भी 10.25-इंच के आल न्यू डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस होगी, जो एंड्रॉइड ऑटो और वायरलेस ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगी। कार में स्मार्ट ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग के साथ समान आकार वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

इसके अलावा इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट इंफ़ॉर्मेशन, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ब्लूलिंक टेलीमैटिक्स कार के पैकेज का हिस्सा होगा। हालाँकि भारतीय मॉडल में इनमें से कुछ फीचर्स नहीं होंगे, लेकिन एक बात तो तय है कि हुंडई की ये अपडेटेड हैचबैक देश में प्रीमियम हैचबैक स्पेस में नए मानक स्थापित करेगी।
4. पावरट्रेन (Powertrain)
अन्य हुंडई कारों की तरह इंडियन स्पेक i20 को कई पॉवरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन यूनिट को जारी रखने की उम्मीद है। कार के लिए 1.0-लीटर वाला 3-सिलेंडर टी-जीडीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को ग्रैंड आई10 निओस से लिया जाएगा, जबकि वेन्यू के 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी एक अन्य विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क प्रोड्यूज करता है।

इसी तरह ऑयल बर्नर संभवतः 100 पीएस की पावर और 240 एनएम के टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 1.2-लीटर पेट्रोल ट्रिम्स 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी का इस्तेमाल 1.0-लीटर टी-जीडीआई पावरट्रेन में किया जा सकता है।
5. कीमत और और कॉम्पिटेटर (Price & Rivals)
वर्तमान में Hyundai i20 की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर 8.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। चूंकि यह नई जेनरेशन है और इसमें बड़े पैमाने पर अपडेट किए जा रहे हैं। इस तरह नए मॉडल की कीमत में वृद्धि होना संभावित है। उम्मीद है कि नया मॉडल 7 लाख रूपए से लेकर 10 लाख रूपए की एक्स-शोरूम कीमत के बीच होगा। भारत में लॉन्च होने के बाद इस हैचबैक का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno), होंडा जैज़ (Honda Jazz), फॉक्सवैगन पोलो (Volkswagen Polo) और टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) जैसी कारों से होगा।