Home बजाज  12 अगस्त को लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar, कंपनी ने जारी किया...

12 अगस्त को लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar, कंपनी ने जारी किया पहला टीज़र

Next Gen bajaj Pulsar

बजाज ऑटो 12 अगस्त को नई जनरेशन Pulsar से पर्दा उठाएगी और उम्मीद है कि 125cc या 150cc बाइक को नए डिजाइन, बेहतर फीचर्स और कई बड़े अपडेट के साथ पेश किया जाएगा

बजाज ऑटो ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 12 अगस्त को नई Pulsar मोटरसाइकिल लॉन्च की जाएगी। यह लॉन्च कंपनी की Pulsar ब्रांड की 25वीं वर्षगांठ का हिस्सा होगा। बजाज पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि आने वाले महीनों में 125cc से 160cc सेगमेंट में 10 नए या बड़े अपडेट वाले पल्सर मॉडल पेश किए जाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले नई जनरेशन Pulsar 160 लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अपडेटेड Pulsar N160 या नई Pulsar 125 भी लॉन्च होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पल्सर 150 कंपनी के लिए बेहद खास मॉडल रही है। इसे 2001 में Pulsar 180 के साथ लॉन्च किया गया था। इसी बाइक ने बजाज को एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस कम्यूटर सेगमेंट में मजबूत पहचान दिलाई थी और यह आज भी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में शामिल है।

नई पल्सर को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसमें नया चेसिस, अपडेटेड इंजन, बेहतर सस्पेंशन और कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर सस्पेंशन में हो सकता है, जहाँ पुराने ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर की जगह सेंट्रल मोनोशॉक दिया जा सकता है।

New-Gen-Bajaj-Pulsar-N125-Spied-1
Spy Source: PowerDrift

डिजाइन की बात करें तो बाइक का मस्कुलर फ्यूल टैंक और पल्सर की पहचान वाला स्टाइल बरकरार रहेंगे। वहीं, नए टैंक श्राउड्स, साइड पैनल, शार्प बॉडीवर्क और नई LED लाइटिंग इसे पहले से ज्यादा स्पोर्टी लुक देंगे। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखी गई बाइकों में भी कई बड़े बदलावों के संकेत मिले हैं।

फीचर्स में भी बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। नई Pulsar में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट सहित कई कनेक्टेड फीचर्स दिए जा सकते हैं। बजाज ऑटो के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने हाल ही में कंपनी के तिमाही नतीजों के दौरान पुष्टि की थी कि पूरी पल्सर रेंज में बड़े बदलाव किए जाएंगे।

New-Gen-Bajaj-Pulsar-N125-Spied-2
Spy Source: PowerDrift

इसके अलावा, बजाज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी अगले वित्त वर्ष में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे पहले निर्यात बाजार में पेश किया जाएगा और बाद में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई पल्सर 125 पर भी काम चल रहा है। अगर नई 125cc और 150cc बाइक समय पर लॉन्च नहीं होती हैं, तो कंपनी नई पल्सर N160 को पेश कर सकती है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का संतुलन बनाए रखेगी।