Home बजाज  नया बजाज चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर 113 किमी की रेंज के साथ...

नया बजाज चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर 113 किमी की रेंज के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 91,399 रुपये

Bajaj Chetak C25

नए बजाज चेतक C25 में 2.5 kWh की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 113 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है

बजाज ऑटो ने बिल्कुल नए चेतक C25 के लॉन्च के साथ अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को और मजबूत किया है। 91,399 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाला चेतक C25 एक किफायती विकल्प के रूप में सामने आता है और इसमें 2.5 KWH की बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज करने पर 113 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 25 मिनट लगते हैं।

750W के ऑफ-बोर्ड चार्जर से यह स्कूटर 3 घंटे 45 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। बजाज ने इसमें एक ऑन-द-गो चार्जिंग पोर्ट भी दिया है, जिससे राइडर्स यात्रा के दौरान छोटे उपकरणों को चार्ज कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर लगी है और इसकी अधिकतम स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है। साथ ही इसमें इको और स्पोर्ट राइड मोड भी मिलते हैं।

रिवर्स मोड की मदद से तंग जगहों में स्कूटर को पार्क करना और निकालना आसान हो जाता है। मेटल बॉडी से निर्मित, चेतक C25 को IP67 रेटिंग प्राप्त है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है, साथ ही इसमें 170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस भी है। मजबूत बनावट के बावजूद, इसका वजन मात्र 108 किलोग्राम है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है।

Bajaj-Chetak-C25-Console

सीट के नीचे 25 लीटर का स्टोरेज स्पेस है और स्कूटर का टर्निंग रेडियस भी अपने सेगमेंट में सबसे कम (1,825 मिमी) है। इसमें कलर एलसीडी डिस्प्ले, कॉल एक्सेप्ट और रिजेक्ट करने की सुविधा, म्यूजिक कंट्रोल और फ्रंट डिस्क व रियर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल हैं। सीट की ऊंचाई 763 मिमी है, जबकि व्हीलबेस 1,225 मिमी है।

ग्राहक वैकल्पिक एक्सेसरीज़ के साथ चेतक C25 को और भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं। बजाज 3,000 रुपये में टेकपैक ऑफर करता है, जिससे अतिरिक्त स्मार्ट फीचर्स अनलॉक हो जाते हैं। 5 साल/70,000 किमी की एक्सटेंडेड वारंटी 5,990 रुपये में उपलब्ध है, जबकि रोडसाइड असिस्टेंस की वार्षिक लागत 1,099 रुपये है। एक्सेसरीज़ में 917 रुपये का मेन स्टैंड और 690 रुपये का साइड फुटरेस्ट शामिल हैं।

Bajaj-Chetak-C25-1

स्कूटर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आता है और यह एक्टिव ब्लैक, रेसिंग रेड, क्लासिक व्हाइट, ओशन टील (मैट), ओपलेसेंट सिल्वर और मिस्टी येलो सहित 6 रंग विकल्पों में उपलब्ध है।