मार्च 2023 में खूब बिकीं हैचबैक कारें, मारुति ने मारी बाजी – देखिए टॉप 10 की लिस्ट

hyundai nios-2

मार्च 2023 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट टॉप 10 हैचबैक कारों की सूची में पहले स्थान पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 17,559 यूनिट की बिक्री की है

भारतीय बाजार में हैचबैक कारों की माँग हमेशा से ही रही है और इस लेख में हम आपको पिछले महीनें में बिकी टॉप 10 हैचबैक कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। मार्च 2023 में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट हैचबैक सूची में पहले पायदान पर रही है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि के दौरान स्विफ्ट की 13,623 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 17,559 यूनिट की बिक्री की है। इस तरह इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 29 फीसदी की वृद्धि हुई है।

वहीं वैगनआर पिछले महीने देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही है। इस टॉल राइडिंग हैचबैक की मार्च 2023 में कुल 17,305 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि मार्च 2022 में यह आंकड़ा 24,634 यूनिट का था। जो सालाना आधार पर 30 फीसदी की गिरावट है। वहीं मारुति बलेनो सूची में तीसरे स्थान पर रही है।

पिछले महीनें बलेनो की कुल 16,168 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2022 में बेची गई 14,520 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि है। वहीं पिछले महीने हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की कुल 9,304 यूनिट बेची गई हैं, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 9,687 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं मारुति सुजुकी ऑल्टो ने 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,621 यूनिट की तुलना में पिछले महीनें 9,139 यूनिट की घरेलू बिक्री की है।

टॉप 10 हैचबैक मार्च 2023 मार्च 2022
1. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (29%) 17,559 13,623
2. मारुति सुजुकी वैगनआर (-30%) 17,305 24,634
3. मारुति सुजुकी बलेनो (11%) 16,168 14,520
4. हुंडई ग्रैंड i10 निओस (-4%) 9,304 9,687
5. मारुति सुजुकी ऑल्टो (20%) 9,139 7,621
6. टाटा टियागो (84%) 7,366 4,002
7. हुंडई i20 (41%) 6,596 4,693
8. मारुति सुजुकी सेलेरिओ (-28%) 4,646 6,442
9. टाटा अल्ट्रोज़ (-18%) 3,862 4,727
10. टोयोटा ग्लैंजा (13%) 3,365 2,987

वहीं टाटा मोटर्स की टियागो हैचबैक की बात करें तो पिछले महीनें यह कुल 7,366 यूनिट की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही है। जबकि 2022 में इसी महीने के दौरान इसकी 4,002 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 84 फीसदी की वृद्धि है। हुंडई की प्रीमियम हैचबैक i20 सूची में सातवें स्थान पर रही है और कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 6,596 यूनिट की बिक्री की है। वहीं पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4,693 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 41 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं मार्च 2023 में मारुति सुजुकी सेलेरियो 4,646 यूनिट की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर रही है। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की गिरावट आई है, क्यूंकि मार्च 2022 में इसकी 6,442 यूनिट की बिक्री हुई थी। वहीं टाटा अल्ट्रोज़ की 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,727 यूनिट के मुकाबले कुल 3,862 यूनिट की बिक्री हुई है।

टाटा ने अल्ट्रोज सीएनजी वेरिएंट के लॉन्च की घोषणा कर दी है और  सके आने के बाद अल्ट्रोज की बिक्री के संख्या में सुधार होने का अनुमान है। वहीं टोयोटा ग्लैंजा 3,365 यूनिट की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही है, जो मार्च 2022 में बेची गई 2,987 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 13 फीसदी की वृद्धि है।