अक्टूबर 2020 में मिड-साइज SUV की बिक्री – Creta, Seltos से S-Cross तक

अक्टूबर 2020 में Hyundai Creta सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUV थी, जिसकी 93 फीसदी की ग्रोथ के साथ 14,023 यूनिट बेची गई

भारत में इन दिनों मिड साइज एसयूवी टॉप सेलिंग सेगमेंट बनकर उभरा है और यहां मार्केट में इस सेगमेंट में कई खिलाड़ी हैं। अक्टूबर 2020 में बेची गई मिड साइज एसयूवी की बात करें तो दूसरी पीढ़ी की हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) टॉप सेलिंग एसयूवी बनकर उभरी है, जिसकी करीब 14,023 यूनिट की बिक्री हुई है। इस तरह हुंडई द्वारा कार को अपडेट करने का फायदा कंपनी को जबरदस्त तरीके से मिला है।

हुंडई क्रेटा की बिक्री में यह करीब 93 फीसदी की ग्रोथ है, क्योंकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या करीब 7,269 यूनिट का था। इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की बिक्री 8,900 यूनिट के साथ संतोषजनक रही, लेकिन इसकी बिक्री में 31 फीसदी की गिरावट आई है, जो कि पिछले साल इसी महीने में 12,854 यूनिट तक था।

महिंद्रा पिछले कुछ वर्षों से स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की लगातार बिक्री कर रहा है और पिछले महीने इसकी बिक्री 3,961 रही, जबकि 4,628 यूनिट्स की बिक्री 14 फीसदी घट गई। एमजी हेक्टर (MG Hector) की बिक्री में 3 फीसदी की वृद्धि देखी गई है, जो कि 3,625 यूनिट रही है, लेकिन पिछले साल समान अवधि में यह संख्या 3,536 यूनिट की थी।

s-cross-vs-cretra-vs-selos

लिस्ट में मारुति सुजुकी एस-क्रॉस (Maruti Suzuki S-Cross) को 2,526 के साथ 86 फीसदी की वृद्धि मिली है, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 1,356 यूनिट था। बिक्री की लिस्ट में टाटा हैरियर (Tata Harrier) 91 फीसदी की ग्रोथ के साथ 2,398 यूनिट को दर्ज किया, जो कि पिछले साल 1,258 यूनिट था।

महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV 500) की बिक्री में 27 प्रतिशथ की गिरावट देखी गई, जो कि  1,009 यूनिट रही। पिछले साल यह संख्या 1,58 7यूनिट थी। जीप कम्पास (Jeep Compass) की बिक्री में भी 3 फीसदी की गिरावट रही जो कि 832 यूनिट बेची गई, पिछले साल यह संख्या 854 यूनिट का था। रेनो डस्टर (Renault Duster) की 42 फीसदी की गिरावट के साथ 362 यूनिट बेची गई, जो कि पिछले साल 622 यूनिट था।

लिस्ट में स्कोडा कारोक (Skoda Karoq) की बिक्री में भी करीब 85 फीसदी की गिरावट देखी गई, जो कि 182 यूनिट रहा। एमजी ज़ेड ईवी (MG ZS EV) की भारत में 125 यूनिट बेची गई, जबकि निसान किक्स (Nissan Kicks) की 61 फीसदी की गिरावट के साथ 122 यूनिट बेचा गया, पिछले साल यह संख्या 313 यूनिट था। फॉक्सवैगन टी-रॉक (VW T-Roc) की 89 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि हुंडई कोना EV (Hyundai Kona EV) की 50 यूनिट के मुकाबले केवल 13 यूनिट ही बेची गई।