सभी मिड-साइज़ एसयूवी की मई 2020 में बिक्री के आँकड़े – Creta, Seltos से Scorpio तक

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) न केवल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज की एसयूवी रही, बल्कि इसने मई 2020 में हुई कुल बिक्री में पहला स्थान प्राप्त किया

इस बात में कोई संदेह नहीं रह गया है कि भारत में मिड साइज की एसयूवी काफी लोकप्रिय हो रही है और कई निर्माता इस सेगमेंट पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। ग्राहकों का इन कारों को अच्छा फीडबैक मिल रहा है और यही वजह है कि मंदी में भी मिड साइज की एसयूवी बाजी मारने में सफल रही हैं।

पिछले साल लॉन्च हुई किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और एमजी हेक्टर (MG Hector) दोनों कारें दोनों ब्रांडों के लिए गेम-चेंजर साबित हुई, जबकि टाटा हैरियर (Tata Harrier) और निसान किक्स (Nissan Kicks) भी इस लिस्ट में शामिल होकर कंपटीशन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसके अलावा चीन में बेची जा रही ix25 के डिजाइन पर बेस्ड दूसरे जेनरेशन की हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने अन्य कारों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दी।

हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने पिछले महीने हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) की कुल 3,212 यूनिट की बिक्री की, जो सभी कारों की बिक्री में सबसे ज्यादा रही। हालांकि साल 2019 की तुलना में इस कार की बिक्री में 65 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो कि पिछले साल 9,054 यूनिट थीं। दूसरी ओर किआ सेल्टोस (Kia Seltos) ने मई 2020 में 1,611 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही।

ModelMay 2020 SalesMay 2019 SalesGrowth
1. Hyundai Creta3,2129,054-65%
2. Kia Seltos1,6110–
3. Mahindra Scorpio7133,476-79%
4. MG Hector6720–
5. Tata Harrier1611,779-91%
6. Renault Duster138672-79%
7. Jeep Compass93977-90%
8. Nissan Kicks7479-6%
9. VW T-ROC700–
10. MG ZS EV380–
11. Mahindra XUV 500361,195-97%
12. Hyundai Kona40–

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस सेगमेंट की बिक्री में और भी सुधार होगा, क्योंकि बंद के बाद तमाम कंपनियों ने अपने डीलरशिप को फिर से खोल दिया है और प्रोडक्शन शुरू हो गया है। कंपनियां अपना ऑपरेशन शुरू करने के साथ ही सरकार द्वारा जारी किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं और विशेष सावधानी बरत रही हैं। कई कंपनियां ऑनलाइन बिक्री को भी बढ़ावा दे रही हैं।

मई 2020 में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) ने 713 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि साल 2019 में यह 3,476 यूनिट थी, मई महीने में 79% की गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह एमजी हेक्टर (MG Hector) 672 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि टाटा हैरियर (Tata Harrier) की 161 यूनिट बिकी, हैरियर की पिछले साल 1,779 यूनिट बिक्री थी, इसमें इस साल 91% प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

लिस्ट में  रेनो डस्टर (Renault Duster) को 138 यूनिट के साथ छठवां स्थान प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल यह 672 यूनिट थी, जिसमे 79% की गिरावट देखने को मिली है। इसी तरह सातवां स्थान प्राप्त करते हुए जीप कम्पास (Jeep Compass) की 93 यूनिट बिकी जो पिछले साल 977 यूनिट की तुलना में 90% की गिरावट देखी गयी है।

MG Hector

निसान किक्स (Nissan Kicks) की मई 2020 में 74 यूनिट बिकी जो पिछले साल 79 यूनिट थी, यानि इस कार की बिक्री में केवल 6% प्रतिशत की गिरावट रही, जबकि फॉक्सवैगन टी-रॉक (Volkswagen T-Roc) 70 यूनिट के साथ नौवें स्थान पर और एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) 38 यूनिट के साथ दसवें स्थान पर रही। मई में महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV500) ने 36 यूनिट की बिक्री के साथ 97% की गिरावट दर्ज की, जो पिछले साल इसी महीने में 1,195 यूनिट थी। इसी तरह हुंडई कोना (Hyundai Kona) ने 4 यूनिट की बिक्री के साथ बारहवां स्थान प्राप्त किया।

इंडस्ट्री के अन्य अपडेट की बात करें तो हाल ही में स्कोडा कारोक (Skoda Karoq) लॉन्च की गई है, जिसमें पावर देने के लिए 1.5 लीटर के ईवो टीएसआई पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह यूनिट 150 पीएस की मैक्सिमम पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है।