2025 में MG Windsor बनी भारत की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार, 46,735 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 2025 में 2024 के मुकाबले 111 प्रतिशत बढ़ी है

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने आज घोषणा की कि एमजी विंडसर ने नई उपलब्धि हासिल करते हुए 2025 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2025 में अकेले 46,735 यूनिट्स की बिक्री के साथ एमजी विंडसर ने भारतीय फोर-व्हीलर ईवी बाजार में एक नया और अब तक का सबसे बड़ा बेंचमार्क स्थापित किया है, जिसे कोई अन्य ऑटोमोबाइल निर्माता अब तक हासिल नहीं कर सका है।

एमजी विंडसर की यह सफलता इसके मजबूत वैल्यू प्रपोज़िशन और परिवारों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता का नतीजा है। यह कार अपने सेगमेंट में बेहतरीन केबिन स्पेस, शानदार आराम, आधुनिक फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के कारण तेजी से ग्राहकों की पसंद बन गई। एमजी विंडसर को न केवल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी माना जा रहा है, बल्कि यह देश की सबसे पसंदीदा और सबसे अधिक अवॉर्ड जीतने वाली इलेक्ट्रिक कारों में भी शामिल हो चुकी है।

इस उपलब्धि पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि “एमजी विंडसर एक आधुनिक और बेहतरीन कार है, जिसने अपनी उपयोगिता, नई तकनीक और भविष्य के डिजाइन के दम पर ईवी सेगमेंट को नई पहचान दी है। उन्होंने बताया कि विंडसर ने उन लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया, जो पहले इसे लेकर असमंजस में थे, और आज वे खुशी से ईवी के मालिक बन चुके हैं। उनके अनुसार, एमजी विंडसर भारत की इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति में एक नई दिशा दिखाने वाला मॉडल बन गया है।”

MG Windsor

कंपनी के लिए साल 2025 बेहद सफल रहा है। एमजी मोटर इंडिया ने साल 2025 में कुल 19 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 111 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। एमजी ईवी की मांग सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि टियर-2, टियर-3 शहरों और उभरते बाजारों में भी इसका क्रेज तेजी से बढ़ा है। एमजी विंडसर की बिक्री में 2025 की चौथी तिमाही में 2024 की चौथी तिमाही की तुलना में 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

एमजी विंडसर BaaS मॉडल के तहत 9.99 लाख की शुरुआती कीमत (₹3.9 प्रति किमी*) पर उपलब्ध है। इसमें 100 किलोवॉट (136 पीएस) की पावर और 200 एनएम का टॉर्क मिलता है। एमजी विंडसर दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिनमें 38 kWh बैटरी पैक 332 किमी की रेंज देता है। वहीं PRO वेरिएंट में 52.9 kWh बैटरी पैक है, जो 449 किमी तक की शानदार रेंज प्रदान करता है।

MG Windsor Inspire Edition (1)

डिजाइन के लिहाज से एमजी विंडसर का ‘एयरोग्लाइड’ डिजाइन इसे आम कारों से अलग बनाता है। इसके अंदर 135 डिग्री तक पीछे झुकने वाली ‘एयरो लाउंज’ सीटें दी गई हैं, जो काफी आरामदायक हैं और लंबी यात्रा में भी थकान नहीं होने देतीं। इसके अलावा इसमें बड़ा 15.6-इंच का GRANDVIEW टचस्क्रीन डिस्प्ले भी मिलता है।