जनवरी 2022 में एमजी की बिक्री में हुई 20 फीसदी की वृद्धि – हेक्टर, एस्टर, ग्लॉस्टर

एमजी मोटर इंडिया ने जनवरी 2021 में सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि के साथ भारत में 4,306 यूनिट की बिक्री की है

एमजी मोटर इंडिया ने जनवरी 2022 की बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी ने भारत में जनवरी 2022 में कुल मिलाकर 4,306 यूनिट की बिक्री की दर्ज है, जो कि जनवरी 2021 में बेची गई 3,602 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं दिसंबर 2021 की तुलना में एमजी मोटर इंडिया ने भारत में मासिक आधार भी 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह बिक्री एक ऐसे दौर में दर्ज की गई है, जबकि वैश्विक सेमीकंडक्टर की कमी के कारण आपूर्ति प्रभावित रही है और विभिन्न कार निर्माताओं का उत्पादन कम हो गया है। एमजी की इस बिक्री से यह स्पष्ट है कि उसकी मांग की गति जारी है और उम्मीद जताया है कि साल की दूसरी छमाही में स्थिति में सुधार होगा।

एमजी इंडिया ने 2021 के अंत में एक नई मिड-साइज एसयूवी एस्टर को लॉन्च किया था और इसे बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने इस एसयूवी के साथ उन ग्राहकों का स्वागत किया है, जो अपनी कारों से बेहद संतुष्ट हैं। एस्टर ने एआई-केंद्रित सुविधाओं और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी लॉन्च के बाद से कई संभावित ग्राहकों की रुचि हासिल की है।MG Hector Shineइसके अलावा ब्रांड की हेक्टर और ग्लॉस्टर भी अपने-अपने सेगमेंट में अच्छी बिक्री के रुझान का प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। बता दें कि एमजी मोटर इंडिया भारत में जेडएस ईवी की बिक्री के दो सफल वर्ष भी मना रही है, जो देश में टिकाऊ गतिशीलता के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता की पहचान है।

इस अवधि के दौरान एमजी ने जेडएस ईवी की करीब 4,000 से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री की है और इसके खरीददार अपने ईवी के स्वामित्व के अनुभव से प्रसन्न हैं। बाजार में जेडएस ईवी की सफलता ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वास्तव में सहयोगी इको-सिस्टम निर्माण दृष्टिकोण की शुरुआत की है।MG-Gloster-2.jpgबता दें कि एमजी मोटर इंडिया ने भारत में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाकर ईवी इकोसिस्टम में दायरा बढ़ाना जारी रखा हुआ है, जिसमें बैटरी आफ्टर-लाइफ एप्लिकेशन और रीसाइक्लिंग के कार्य शामिल हैं। कंपनी देश में जेडएस ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसके एक्सटीरियर व इंटीरियर में कुछ बदलाव होंगे और इसे कुछ नए फीचर्स व बड़ा बैटरी पैक मिल सकता है।