MG Majestor, ग्लॉस्टर का एक ज्यादा प्रीमियम होगा होगी और लॉन्च के समय इसमें कई नए फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी
JSW MG मोटर इंडिया अपनी नई फ्लैगशिप SUV लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है। MG Majestor नाम की यह आने वाली एसयूवी 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश की जाएगी और यह एक बिल्कुल नए D+ SUV सेगमेंट में एंट्री करेगी। MG Majestor को कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे दमदार SUV के रूप में पेश किया जा रहा है, और इसका मुकाबला फुल-साइज़ SUV सेगमेंट की लोकप्रिय मॉडलों से होगा।
MG द्वारा जारी पहले टीज़र में Majestor की शानदार साइज और मजबूत रोड प्रेजेंस को दिखाया गया है। इसे भारत की सबसे लंबी, सबसे चौड़ी और सबसे ऊंची SUV बताया जा रहा है। टीज़र में इसके फ्रंट डिजाइन की झलक मिलती है, जिसमें बड़ी ‘Majestic Matrix’ ग्रिल, शार्प Falcon-स्टाइल LED DRLs और स्प्लिट हेडलैंप यूनिट्स दी गई हैं। कुल मिलाकर इसका लुक काफी मस्कुलर नजर आता है।
MG इससे पहले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में Majestor को शोकेस कर चुकी है, जहाँ इसे Cyberster और M9 के साथ पेश किया गया था। जहाँ Cyberster और M9 पहले ही MG के प्रीमियम Select आउटलेट्स के जरिए बिक्री पर हैं, Majestor कंपनी की अब तक की सबसे लग्ज़री और खास एसयूवी होगी।

MG Majestor, Maxus D90 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो कि एक बॉडी-ऑन-फ्रेम आर्किटेक्चर है और ग्लोबली बड़ी SUVs में इस्तेमाल होता है। डिजाइन के मामले में इसे ग्लॉस्टर से अलग पहचान देने के लिए डार्क ग्रिल एलिमेंट्स, नए बंपर्स, स्किड प्लेट्स, चौड़े व्हील आर्च और ज्यादा सीधा स्टांस दिया गया है। साइड प्रोफाइल में 19-इंच अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है, जबकि रियर में नए टेललैंप्स, बड़ा Majestor बैजिंग और डुअल एग्जॉस्ट सेटअप देखने को मिल सकता है।
इंजन की बात करें तो इसमें MG का जाना-पहचाना 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो 213 bhp की पावर और 478 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही इसमें सेलेक्टेबल फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलेगा।

इंटीरियर में MG Majestor को प्रीमियम फीचर्स से लैस किया जाएगा। संभावित फीचर्स में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS सेफ्टी सूट शामिल हो सकते हैं।