भारतीय बाजार में 7-सीटर MG Majestor की बुकिंग हुई शुरू, अप्रैल में होगी लॉन्च

MG Majestor एसयूवी में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 215 एचपी की पावर और 478 NM का टॉर्क उत्पन करता है

एमजी मोटर इंडिया ने कई टीज़र और इंटरनेशनल मार्केट में डेब्यू के बाद आज भारत में अपनी 7-सीटर एसयूवी Majestor का खुलासा कर दिया है। MG की यह नई फुल-साइज़ बॉडी-ऑन-फ्रेम SUV, मौजूदा Gloster से ऊपर पोजिशन की गई है और इसका सीधा मुकाबला टोयोटा Fortuner, Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और आने वाली Volkswagen Tayron से होगा।

आज से भारत में MG Majestor की बुकिंग 41,000 में शुरू हो चुकी है। इसकी टेस्ट ड्राइव अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। MG ने Majestor को तीन वेरिएंट्स में पेश करने की पुष्टि की है, जिनमें Sharp 4×2 (एंट्री-लेवल), Savvy 4×2 (मिड-स्पेक) और Savvy 4×4 (टॉप-स्पेक) शामिल हैं।

इस एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जाएगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि पहले 3,000 प्री-बुकिंग ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, और 5 साल की लेबर-फ्री सर्विस मुफ्त में दी जाएगी। नई MG Majestor को केवल एक ही पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 215 एचपी की पावर और 478 NM का टॉर्क जनरेट करता है।

MG Majestor (7)

यह वही इंजन है जो MG Gloster के हाई-एंड वेरिएंट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें ZF का 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। साथ ही, SUV में ऑन-डिमांड 4WD सिस्टम मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर कंट्रोल और ट्रैक्शन प्रदान करता है। MG Majestor को बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता के साथ तैयार किया गया है। इसमें ‘M-Hub’ ऑल-टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइवर को 10 अलग-अलग ड्राइव और टेरेन मोड्स चुनने की सुविधा देता है।

इसके अलावा, इसमें M-Crawl फंक्शन, लो-स्पीड ट्रांसफर केस, तीन डिफरेंशियल लॉक, 810 मिमी तक की वॉटर वेडिंग क्षमता जैसे एडवांस ऑफ-रोड फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मुश्किल रास्तों के लिए पूरी तरह सक्षम बनाते हैं। नई एमजी Majestor का डिजाइन ग्लोबल Maxus D90 SUV से प्रेरित है और इसका लुक बेहद मस्कुलर और प्रीमियम है।

MG Majestor (6)

केबिन के अंदर इसमें कई लग्ज़री फीचर्स मिलते हैं, जिनमें वेंटिलेशन के साथ मसाजिंग फ्रंट सीट्स, ट्राई-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), पैनोरैमिक सनरूफ और प्रीमियम इंटीरियर। 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 12 स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, पॉवर्ड टेलगेट, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा आदि शामिल हैं।