MG Majestor एसयूवी में 3 ऑफ-रोड मोड्स, 19-इंच व्हील्स सहित मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

MG Majestor (3)

MG Majestor को 12 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और यह भारत की पहली D+ सेगमेंट SUV होगी, साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाएंगे

MG मोटर इंडिया प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई फुल-साइज़ एसयूवी Majestor को लॉन्च करने जा रही है, जो मौजूदा ग्लॉस्टर एसयूवी से ऊपर पोजिशन की जाएगी। यह नई एसयूवी 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाली है और इसका सीधा मुकाबला टोयोटा की Fortuner से होगा। एमजी Majestor को D+ SUV सेगमेंट में उतारा जाएगा, जहाँ यह साइज, पावर और ऑफ-रोड क्षमताओं के मामले में मजबूत दावेदार बन सकती है।

इस SUV में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 213 बीएचपी की पावर और 478 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। पावर को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पहियों तक भेजा जाएगा और इसमें फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलने की संभावना है। MG ने Majestor की ऑफ-रोड क्षमता को भी टीज़र के जरिए हाइलाइट करना शुरू कर दिया है। इसमें Rock, Sand और Snow जैसे अलग-अलग टेरेन मोड्स मिलेंगे।

इस एसयूवी में 19-इंच के बड़े टू-टोन अलॉय व्हील्स और 265/65 R19 Apollo Apterra HT टायर्स दिए जाएंगे, जो कठिन रास्तों पर बेहतर ग्रिप प्रदान करेंगे। हाल ही में जारी टीज़र में इसे नागालैंड के Mount Japfu जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में टेस्ट करते हुए भी दिखाया गया है। MAJESTOR ने एडवांस्ड टेस्टिंग और रियल-वर्ल्ड वैलिडेशन के दौरान खड़ी चढ़ाइयों, पथरीले रास्तों, फिसलन भरी सतहों और कठिन ढलानों को सफलतापूर्वक पार किया है। यह परीक्षण SUV की ऑफ-रोड क्षमता, ट्रैक्शन कंट्रोल और टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम को वास्तविक परिस्थितियों में परखने के लिए किया गया था।

MG Majestor (4)

डिज़ाइन की बात करें तो MG Majestor, Maxus D90 के बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसे ग्लॉस्टर से ज्यादा दमदार लुक दिया गया है। इसमें मस्कुलर फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैम्प्स, शार्प LED DRLs, स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग और मजबूत SUV स्टांस देखने को मिलेगा। रियर सेक्शन में LED टेललैंप्स, Majestor बैजिंग और बड़े एग्जॉस्ट आउटलेट्स दिए जाएंगे।

केबिन के अंदर, MG Majestor को प्रीमियम फीचर्स से लैस किया जाएगा। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरैमिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।

MG-Majestor-Teased-Off-Road-Modes

कीमत की बात करें तो MG Majestor की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 45 लाख के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद यह टोयोटा Fortuner, Skoda Kodiaq और आने वाली VW Tayron जैसी SUVs को कड़ी टक्कर देगी। MG Majestor उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है, जो एक दमदार, फीचर-लोडेड और ऑफ-रोड रेडी प्रीमियम SUV की तलाश में हैं।