MG Majestor लॉन्च के बाद कंपनी की फ्लैगशिप SUV बनेगी और इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 215 एचपी की पावर देगा
MG Motor India जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी Majestor को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी कीमत 27 अप्रैल 2026 को घोषित की जाएगी। अनुमान है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 45 लाख रुपये के बीच होगी। यह एसयूवी Toyota Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
MG Majestor कंपनी के पोर्टफोलियो में Gloster की जगह लेगी। यह Sharp और Savvy वेरिएंट्स में आएगी और इसमें 6 और 7 लोगों के बैठने का विकल्प मिलेगा। इसे सबसे पहले Bharat Mobility Global Expo 2025 में दिखाया गया था। यह SUV Maxus D90 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिस पर इसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बेचा जाता है।
इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा, जो 215 hp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम, लो-रेंज गियरिंग और तीन लॉकिंग डिफरेंशियल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसमें Snow, Mud, Sand, Rock और Normal जैसे अलग-अलग टेरेन मोड्स मिलते हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। अंदर केबिन में डार्क थीम दी गई है, जिसमें मेटल फिनिश का टच मिलता है। डैशबोर्ड पर दो बड़े 12.4-इंच के स्क्रीन दिए गए हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल मीटर के लिए है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड और मसाजिंग फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिक सीट्स और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, TPMS, हिल होल्ड असिस्ट (HHA), हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो MG Majestor का लुक काफी मस्कुलर और दमदार है। इसमें बड़ा ग्लॉस-ब्लैक ग्रिल, वर्टिकल LED हेडलैम्प्स, स्लिम DRLs, बॉडी क्लैडिंग, सिल्वर स्किड प्लेट और 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा LED टेललैम्प्स, साइड स्टेप्स और ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं।