
MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 213 बीएचपी की पावर और 478 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगा
MG मोटर इंडिया 12 फरवरी 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप SUV ‘Majestor’ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह SUV कंपनी की घरेलू प्रोडक्ट रेंज में सबसे ऊपर होगी और फुल-साइज़ SUV सेगमेंट में MG की मौजूदगी को और मजबूत करेगी। मैजेस्टर का सीधा मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडियाक, जीप मेरिडियन जैसी एसयूवी से होगा।
एमजी ने Majestor को पहली बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में सार्वजनिक रूप से दिखाया गया था, जहाँ कंपनी ने भारत के लिए तीन प्रोडक्शन-रेडी वाहनों को पेश किया था। मैजेस्टर के साथ MG ने साइबरस्टर और M9 को भी शोकेस किया था, जो पिछले साल के अंत से प्रीमियम MG Select डीलरशिप्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
MG मैजेस्टर को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह SUV ग्लॉस्टर की जगह नहीं लेगी, बल्कि उसे ऊपर पोजिशन किया जाएगा और ज्यादा प्रीमियम व आक्रामक लुक के साथ पेश की जाएगी। मैजेस्टर मैक्सस D90 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो बॉडी-ऑन-फ्रेम आर्किटेक्चर के साथ पहले से कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

डिजाइन के मामले में मैजेस्टर को ग्लॉस्टर से अलग दिखाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। आगे की तरफ इसे डार्क फिनिश ग्रिल, शार्प LED DRLs और वर्टिकल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलते हैं। नए बंपर, स्किड प्लेट्स और ज्यादा रग्ड स्टांस इसे और दमदार लुक देते हैं। साइड प्रोफाइल में 19-इंच ट्विन-स्पोक अलॉय व्हील्स, मोटी ब्लैक क्लैडिंग, उभरे हुए व्हील आर्च और रूफ व पिलर्स पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट देखने को मिलता है। पीछे की ओर यह 7-सीटर SUV नए टेललैंप डिजाइन, टेलगेट पर उभरी हुई ‘Majestor’ बैजिंग, नया बंपर और ड्यूल एग्जॉस्ट सेटअप के साथ आती है।
MG मैजेस्टर में वही 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो ग्लॉस्टर में भी दिया जाता है। यह इंजन करीब 213 बीएचपी की पावर और 478 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है और इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें ऑप्शनल फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी दिया जाएगा।

केबिन की बात करें तो मैजेस्टर में ग्लॉस्टर से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड इंटीरियर मिलने की संभावना है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ), 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, MG की iSmart कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।