Home Uncategorized भारतीय बाजार में MG Majestor एसयूवी हुई लॉन्च, कीमत 40.99 लाख से शुरू

भारतीय बाजार में MG Majestor एसयूवी हुई लॉन्च, कीमत 40.99 लाख से शुरू

0
भारतीय बाजार में MG Majestor एसयूवी हुई लॉन्च, कीमत 40.99 लाख से शुरू

MG Majestor एसयूवी में ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है। जो 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क देता है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है

JSW एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में नई Majestor को लॉन्च कर दिया है। यह 5 मीटर से ज्यादा लंबी फुल-साइज एसयूवी है, जिसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, मसाजिंग फ्रंट सीट्स और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे लैडर-फ्रेम SUVs से ज्यादा प्रीमियम और ऑफ-रोड फोकस्ड बनाने की कोशिश की है। MG Majestor की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये रखी गई है।

यह रियर-व्हील ड्राइव ऑटोमैटिक वेरिएंट में 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ उपलब्ध होगी। वहीं, 4WD वेरिएंट की कीमत 44.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह केवल 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में मिलेगा। MG Gloster के मुकाबले Majestor में डिजाइन और फीचर्स दोनों में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 215.5 पीएस की पावर और 478.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह भारत की सबसे पावरफुल डीजल SUVs में से एक बन गई है।

दोनों वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। 4WD वर्जन में 10 टेरेन मोड्स और क्रॉल कंट्रोल जैसे ऑफ-रोड फीचर्स भी दिए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि MG Majestor में फ्रंट, रियर और सेंटर तीनों डिफरेंशियल लॉक मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह अपनी कैटेगरी की पहली SUV है, जिसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक सेटअप दिया गया है। इससे कठिन रास्तों पर भी बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन मिलता है।

MG Majestor (7)

साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 5,046 मिमी, चौड़ाई 2,016 मिमी और ऊंचाई 1,870 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,950 मिमी है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस काफी दमदार दिखाई देता है। इसमें 219 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 810 मिमी तक की वॉटर वेडिंग क्षमता मिलती है।

डिजाइन में बड़ा फ्रंट ग्रिल, ऊंचा बोनट, वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स और कनेक्टेड रियर लाइट्स दी गई हैं। केबिन में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड, मसाज फंक्शन और मेमोरी फीचर के साथ आती हैं। इसके अलावा इसमें 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्यूल वायरलेस चार्जर और पैनोरैमिक सनरूफ भी दिया गया है।

MG Majestor (13)

इस एसयूवी में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, 12-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और 75 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। ब्लैक थीम इंटीरियर, एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड फ्रंट सीट्स इसे ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS, 360-डिग्री HD कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कॉलम-माउंटेड गियर सिलेक्टर भी मिलता है।

MG अपनी Shield स्कीम के तहत इस SUV पर 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और फ्री लेबर सर्विस भी दे रही है। कंपनी 70 प्रतिशत तक रेसिडुअल वैल्यू वाला बायबैक प्लान भी ऑफर कर रही है। भारतीय बाजार में MG Majestor का मुकाबला टोयोटा Fortuner, Jeep Meridian, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan जैसी SUVs से होगा।