JSW MG मोटर इंडिया ने देश में Hector के 7 साल पूरे होने पर सीमित समय के लिए खास एनिवर्सरी ऑफर शुरू किया है
JSW MG मोटर इंडिया ने भारत में MG Hector के 7 साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों के लिए एक खास Anniversary Programme की घोषणा की है। यह सीमित अवधि का ऑफर अगस्त 2026 के दौरान MG Hector की पूरी रेंज पर लागू रहेगा। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को 60,000 रुपये तक के फायदे मिलेंगे। इनमें एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट बेनिफिट और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, अगस्त 2026 में एमजी हेक्टर की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को इस खास एनिवर्सरी प्रोग्राम का लाभ मिलेगा। MG Hector ने 2019 में भारत में ‘India’s First Internet SUV’ के तौर पर एंट्री की थी और तब से यह अपने डिजाइन, टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स के लिए जानी जाती है।
कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि Hector ने पिछले 7 वर्षों में भारतीय परिवारों का भरोसा हासिल किया है। एनिवर्सरी प्रोग्राम के जरिए कंपनी ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और ज्यादा सुविधाजनक ओनरशिप अनुभव देना चाहती है। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने नई MG Hector को पेश किया था। इसमें नया Aura Hex Grille, नए Aura Sculpt Bumpers और Aura Bolt Alloy Wheels दिए गए हैं। एसयूवी को Celadon Blue और Pearl White जैसे नए कलर ऑप्शन भी मिलते हैं।

इंटीरियर में 7-सीटर वेरिएंट के लिए Dual-Tone Urban Tan और 5-सीटर वेरिएंट के लिए Dual-Tone Ice Grey थीम दी गई है। इसमें Hydra Gloss Finish Accents भी मिलते हैं। Leather Pack के साथ लेदर फिनिश डैशबोर्ड, डोर और सेंटर कंसोल ट्रिम्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टेलिस्कोपिक और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
नई हेक्टर में 14-इंच HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है, जो स्मार्ट बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें i-SWIPE Touch Gesture Control भी मिलता है, जिससे 2 और 3 उंगलियों के जेस्चर के जरिए AC, म्यूजिक और नेविगेशन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल ब्लूटूथ Key और Key Sharing, Predictive Maintenance Alerts, Remote AC Control और 17.78 सेमी फुल डिजिटल क्लस्टर दिए गए हैं।

इस एसयूवी में 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। नई MG Hector की कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ग्राहकों को 100% ऑन-रोड कीमत की फंडिंग का विकल्प भी दे रही है, जिसकी अवधि अधिकतम 84 महीने यानी 7 साल तक है। इसके अलावा नई हेक्टर के एक्सेसरीज पर भी 100 फीसदी फंडिंग सपोर्ट उपलब्ध है।