MG Gloster की कीमतों में 1 लाख रूपए तक की हुई वृद्धि

कीमतों में वृद्धि के बाद भी एमजी ग्लॉस्टर अभी भी अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों में से एक है

एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हाल ही में भारत में अपनी नई 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) को ल़ॉन्च किया था। इस सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और फोर्ड एंडिवर (Ford Endeavour) का दबदबा है। कंपनी ने फिलहाल इस एसयूवी को जिस परिचयात्मक मूल्य पर लॉन्च किया था, उसकी समयसीमा 31 अक्टूबर को समाप्त हो गई है।

कंपनी ने हाल ही में ग्लॉस्टर के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जो कि 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की गई है। ग्लॉस्टर को भारत में 28.98 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया गया था, जो कि टॉप वेरिएंट में  35.38 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

कीमतों में वृद्धि के बाद अब SUV की कीमत 29.98 लाख रुपये से शुरू होती है और रेंज-टॉपिंग ट्रिम के लिए 35.58 लाख रुपये तक जाती है, जहां सुपर 7-सीटर की कीमत 29.98 लाख रुपए, स्मार्ट 6-सीटर की कीमत 31.48 लाख रुपए, शॉर्प 6-सीटर की कीमत 34.28 लाख रुपए, शॉर्प 7-सीटर की कीमत 33.98 लाख रुपए, और सेवी 6-सीटर की कीमत 35.58 लाख रुपए हो गई है।

MG Gloster 1

VariantNew Price*Old Price*
Super 7-seaterRs 29.98 lakhRs 28.98 lakh
Smart 6-seaterRs 31.48 lakhRs 30.98 lakh
Sharp 6-seaterRs 34.28 lakhRs 33.98 lakh
Sharp 7-seaterRs 33.98 lakhRs 33.68 lakh
Savvy 6-seaterRs 35.58 lakhRs 35.38 lakh

इस तरह एंट्री-लेवल सुपर 7-सीट वैरिएंट की कीमत में पूरे 1 लाख रुपए की वृद्धि हुई है, जबकि कि स्मार्ट 6-सीट ट्रिम की कीमत अब 50,000 रुपये अधिक है। शार्प ट्रिम के 6-सीट और 7-सीट दोनों एडिशन की कीमत अब पहले की तुलना में 30,000 रुपये अधिक है। रेंज-टॉपिंग सेवी 6-सीटर वैरिएंट की कीमत में केवल 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

ग्लॉस्टर को पावर देने के लिए 2.0 लीटर डीजल इंजन मिला है, जो कि दो अलग-अलग स्टेट में उपलब्ध है। सिंगल टर्बो इंजन 163 PS की पावर और 375 Nm का टॉर्क देता है और यह फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आता है, जबकि ट्विन-टर्बो इंजन  218 PS की पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क देता है।

Mg gloster suv

ट्रांसमिशन को मानक के रूप में 8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाता है। भारत में इस वक्त एमजी ग्लॉस्टर का मुकाबला फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour), टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), महिंद्रा अल्टुरस G4 (Mahindra Alturas G4) के साथ-साथ Volkswagen Tiguan AllSpace जैसी एसयूवी से है।