MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार भारत में हुई लॉन्च, कीमत 72.49 लाख रुपये

MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार 510 पीएस की पावर और 725 एनएम का टॉर्क देती है और इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है

JSW MG Motor India ने आज अपनी प्रीमियम डीलरशिप चैनल MG Select के तहत Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार को लॉन्च कर दिया है। इसे हाल ही में लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक MPV MG M9 के साथ बेचा जाएगा, जिसकी कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह दो दरवाज़ों वाली ओपन-टॉप इलेक्ट्रिक कार है और इसकी कीमत नई बुकिंग के लिए 74.99 लाख रुपये और पहले से बुक करने वालों के लिए 72.49 लाख रुपये रखी गई है।

Cyberster एक मॉडर्न ओपन-टॉप परफॉर्मेंस कार है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लगे हैं और ये ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है। यह कार 510 PS की ज़बरदस्त पावर और 725 Nm का टॉर्क देती है, जो इसे बेहद तेज और दमदार बनाता है। MG Cyberster सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.269 Cd और सिज़र डोर्स इसके एयरोडायनामिक डिज़ाइन को दर्शाते हैं। इसमें 77 kWh की बैटरी लगी है, जो 580 किमी (MIDC) की रेंज देती है। अंदर की तरफ, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट, वीगन लेदर के साथ डायनामिका Suede, बोस ऑडियो सिस्टम और रीजेनरेटिव पैडल शिफ्टर्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

interior-cyberster-dark

JSW MG Motor India, के मैनेजिंग डायरेक्टर, अनुराग मेहरोत्रा, ने कहा: “MG SELECT में हमारा लक्ष्य ऐसे अनुभव देना है जो भावनाओं को छूएं, लोगों में चाहत जगाएं और जिम्मेदारी भरे मोबिलिटी की ओर बढ़ाएं। MG Cyberster हमारी इसी सोच का एक दमदार उदाहरण है। यह कार परफॉर्मेंस के लिए इंजीनियर की गई है और इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि लोग इसे लंबे समय तक याद रखें।”

चेसिस को पूर्व F1 विशेषज्ञ मार्को फेनेलो के निर्देशन में डिज़ाइन किया गया है और इसे डबल विशबोन, 50:50 वज़न वितरण और ब्रेम्बो ब्रेक्स के साथ ट्यून किया गया है। खरीदारों को ADAS लेवल 2 सूट, रियल-टाइम ड्राइवर मॉनिटरिंग और H-फ्रेम संरचना भी मिलेगी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रोलओवर प्रतिरोध प्रदान करती है।

MG CYberster sportsएमजी पहले मालिक के लिए आजीवन बैटरी वारंटी और वाहन पर 3 साल/असीमित किलोमीटर की वारंटी दे रहा है। साइबरस्टर भारत के 13 शहरों में एमजी सेलेक्ट शोरूम के माध्यम से बेचा जाएगा और ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 10 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। ध्यान दें कि इस कीमत में 3.3 किलोवाट का पोर्टेबल चार्जर, 7.4 किलोवाट का वॉल बॉक्स चार्जर और मानक इंस्टॉलेशन शामिल है।