MG Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार को भारत में मिला नया Irises Cyan कलर

MG Cyberster में 77 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 580 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है

JSW MG मोटर इंडिया ने अपने लग्ज़री रिटेल ब्रांड MG Select के ज़रिये Cyberster के लिए एक नया एक्सटीरियर कलर Irises Cyan पेश किया है। यह नया शेड नीले और हरे रंग का आकर्षक मिश्रण है, जो कार की एयरोडायनामिक बॉडी और ओवरऑल डिज़ाइन को और ज्यादा प्रीमियम बनाता है। कंपनी के मुताबिक, इस रंग को इस तरह तैयार किया गया है कि यह रोशनी और मूवमेंट के साथ बेहतर तालमेल बिठाए और सड़क पर इसकी मौजूदगी को और दमदार बनाए।

इसकी कीमत 74.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। MG Cyberster की डिज़ाइन पुराने और मशहूर MG मॉडल्स से प्रेरित है, जिनमें खासकर MG B Roadster शामिल है। Irises Cyan के अलावा, एमजी की Cyberster इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार कई डुअल-टोन एक्सटीरियर रंग विकल्पों में भी उपलब्ध है। इनमें Nuclear Yellow और Flare Red शामिल हैं, जिनके साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दिया गया है।

वहीं, ज्यादा सादे रंगों जैसे Andes Grey और Modern Beige को रेड रूफ के साथ पेश किया गया है। मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर एक पावरफुल ड्यूल ई-मोटर सेटअप और 77 kWh बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी खास पहचान इसके यूनिक सिज़र डोर्स भी हैं।

MG Cyberster (4)

MG Cyberster के इंटीरियर में ट्रिपल-स्क्रीन कॉकपिट लेआउट मिलता है, जिसमें एक 10.25-इंच का सेंट्रल डिस्प्ले और उसके दोनों ओर दो 7-इंच की स्क्रीन दी गई हैं। अन्य प्रमुख फीचर्स में पावर-ऑपरेटेड सॉफ्ट-टॉप रूफ, 20-इंच अलॉय व्हील्स (Pirelli P-Zero टायर्स के साथ), लेवल 2 ADAS, Bose ऑडियो सिस्टम, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं।

MG Cyberster में एक मोटर आगे और एक मोटर पीछे के एक्सल पर लगी है। इसका पावरट्रेन अधिकतम 510 पीएस की पावर और 725 Nm का टॉर्क उत्पन करता है। यह इलेक्ट्रिक रोडस्टर महज़ 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी/घंटा है। बेहतर स्पोर्टी हैंडलिंग के लिए इसमें करीब 50:50 वज़न संतुलन और डबल विशबोन फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है।

MG Cyberster (3)

Cyberster में अल्ट्रा-थिन 77 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 580 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार AC और DC फास्ट चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। 150 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसके आकार की बात करें तो इसकी लंबाई 4,535 मिमी, चौड़ाई 1,913 मिमी, ऊंचाई 1,329 मिमी और व्हीलबेस 2,690 मिमी है।