MG Astor भारत की एकमात्र Midsize SUV बन गई है जो 12.5 लाख रुपये से कम कीमत में 10 इंच का इंफोटेनमेंट और पैनोरैमिक सनरूफ पेश करती है
JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि उसकी 2025 Astor ‘ब्लॉकबस्टर एसयूवी’ अब भारतीय बाजार में एकमात्र 1.5 लीटर मिड-साइज़ एसयूवी है, जो 12.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम कीमत में बड़ा 10 इंच का इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले और पैनोरैमिक सनरूफ प्रदान करती है।
कंपनी ने Astor के पूरे वेरिएंट लाइनअप में 10 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले स्टैण्डर्ड के तौर पर दिया है, जबकि पैनोरैमिक सनरूफ ‘शाइन’ ट्रिम से दिया गया है, जिसे हाल ही में MY2025 एडिशन के साथ पेश किया गया है। MG Astor 1.5 लीटर मिड-SUV ऑटोमैटिक सेगमेंट में एकमात्र कार है जो अपने “शार्प प्रो” ट्रिम के साथ 15 लाख रुपये से कम कीमत में वायरलेस चार्जिंग फीचर देता है। इसके अलावा, यह हीटेड ORVMs भी प्रदान करता है।
2025 एडिशन में दो नए वेरिएंट शाइन और सेलेक्ट पेश किए गए हैं और दोनों ही कई तरह की सुविधाओं और तकनीक से लैस हैं। ब्लॉकबस्टर एसयूवी की शुरुआती कीमत 11.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह VTi-TECH इंजन और 1.5 लीटर मैनुअल और CVT पावरट्रेन के साथ उपलब्ध हैं।

‘ब्लॉकबस्टर एसयूवी’ 50 से ज़्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जिसमें प्रीमियम इंटीरियर और पैनोरैमिक सनरूफ यादगार ड्राइविंग अनुभव को आराम के नए स्तर पर ले जाते हैं। कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ-साथ आनंददायक ड्राइविंग अनुभव के साथ, MG Astor 14 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स भी प्रदान करती है।
एमजी एस्टर में आगे की पंक्ति में वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कार प्ले, और अतिरिक्त सुरक्षा और सुविधा के लिए ऑटो-डिमिंग IRVM के साथ-साथ एक समग्र ड्राइविंग अनुभव के लिए उन्नत यूजर इंटरफेस के साथ अपडेटेड i-SMART 2.0 और एक सहज और सुविधाजनक ड्राइविंग अनुभव के लिए 80+ कनेक्टेड फीचर्स भी हैं।

इसकी सबसे खास विशेषताओं में JIO वॉयस रिकग्निशन सिस्टम है, जो मौसम, क्रिकेट अपडेट, कैलकुलेटर, घड़ी, तारीख/दिन की जानकारी, राशिफल, शब्दकोश, समाचार और ज्ञान के लिए उन्नत वॉयस कमांड सक्षम करता है। डिजिटल चाबी कार्यक्षमता के साथ एंटी-थेफ्ट फीचर, नेटवर्क कनेक्शन के बिना भी सुरक्षा सुनिश्चित करती है।