त्योहारी सीजन से पहले MG SUVs के घटे दाम, करें 3 लाख रुपये तक की बचत

MG की Astor, Hector और Gloster एसयूवी पर 3,04,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है और यह 7 सितंबर, 2025 से लागू होगा

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने बताया है कि वह हाल ही में कम की गई जीएसटी दरों का पूरा फायदा अपने आईसीई एसयूवी (पेट्रोल/डीजल) पोर्टफोलियो के ग्राहकों तक पहुँचाएगी। 7 सितंबर 2025 से लागू इस फैसले के बाद, एस्टर, हेक्टर और ग्लॉस्टर जैसे पॉपुलर मॉडल अब और सस्ते हो गए हैं। मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से इनकी कीमतों में 54,000 रुपये से लेकर 3.04 लाख रुपये तक की कमी की गई है।

जीएसटी परिषद द्वारा एसयूवी पर जीएसटी को 50 फीसदी (सेस सहित) से घटाकर 40 फीसदी करने के फैसले ने ऑटो सेक्टर में नई गति पैदा कर दी है। इस तरह त्योहारी सीजन से पहले एसयूवी खरीदारों को जबरदस्त फायदा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी करना एक सराहनीय कदम है। यह न केवल कार खरीदारों के लिए गाड़ियों को और किफायती बनाता है, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में सकारात्मक उपभोक्ता भावना को बढ़ावा भी देता है।

JSW MG Motor India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विनय रैना ने कहा: “सरकार का जीएसटी दरें घटाने का फैसला अच्छा कदम है, जिससे कार खरीदारों को गाड़ी खरीदना आसान होगा। इस बदलाव का पूरा फायदा हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो में दे रहे हैं, ताकि ग्राहक तुरंत इसका लाभ उठा सकें। खासकर त्योहारी सीज़न में, जब मांग बढ़ने की संभावना है, हमारा फोकस Astor, Hector और Gloster को और सस्ती और आकर्षक बनाने पर है।”

2025 MG Astor

ModelsCurrent GST + CessNew GSTFull GST Benefits Starting 7th Sept, 2025 (Up to INR Lakh) *
ASTOR454054,000/-
HECTOR45 (Petrol)401,49,000/-
50 (Diesel)
GLOSTER50403,04,000/-

एमजी एस्टर में 50 से ज़्यादा बिल्ट-इन सेफ्टी फ़ीचर्स, 14 ADAS फंक्शनलिटीज़, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फ़ोन इंटीग्रेशन, ऑटो-डिमिंग IRVM और i-Smart 2.0 इंटरफ़ेस है जो 80 से ज़्यादा कनेक्टेड फ़ीचर्स प्रदान करता है। इस मिडसाइज़ SUV ने 2021 के अंत में भारत में अपनी शुरुआत की थी और यह अपने सेगमेंट की सबसे ज़्यादा फ़ीचर्स वाली पेशकशों में से एक है।

2019 में ब्रांड के पहले मॉडल के रूप में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर में कई सारे फीचर्स हैं, जिनमें एक बड़ी 14-इंच की एचडी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डुअल-पैन पैनोरैमिक सनरूफ, 70 से ज़्यादा कनेक्टेड फीचर्स और ADAS शामिल है। हेक्टर प्लस वेरिएंट में भी उपलब्ध है जो 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन लगा है।

mg gloster snowstorm

वहीं एमजी ग्लॉस्टर एसयूवी में पैनोरैमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइविंग मोड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और ऑफ-रोड मोड सहित बहुत कुछ शामिल हैं। एमजी ग्लॉस्टर में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो इनलाइन फोर-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो 212 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह 4×2 और 4×4 ड्राइवट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है।

जीएसटी लाभ देने के अलावा, एमजी मोटर इंडिया अपने ग्राहकों को 100% ऑन-रोड फंडिंग और 3 महीने की ईएमआई हॉलिडे भी दे रही है। इससे ग्राहकों को पैसों के मामले में और सुविधा व राहत मिलेगी। नई कीमतों के साथ, एमजी मोटर इंडिया न केवल अपनी एसयूवी को खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बना रही है, बल्कि कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले एसयूवी मार्केट में अपनी पकड़ भी मज़बूत कर रही है। कंपनी को भरोसा है कि इन कदमों से शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी और त्योहारी सीज़न में बिक्री तेज़ होगी।