अप्रैल 2026 में MG की गाड़ियों पर मेगा ऑफर, 3.70 लाख तक की बचत का मौका

MG windsor EV-2

अप्रैल 2026 में MG भारत में Comet, Astor, Windsor और ZS EV पर छूट की पेशकश कर रही है, जबकि Gloster पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है

JSW MG Motor India ने अप्रैल 2026 के लिए अपने लगभग पूरे प्रोडक्ट लाइनअप पर कई ऑफर्स पेश किए हैं। सबसे ज्यादा फायदा प्रीमियम मॉडल्स पर मिल रहा है, जबकि अन्य कारों पर भी अच्छी छूट दी जा रही है। सबसे बड़ा डिस्काउंट MG Gloster पर मिल रहा है, जिस पर ग्राहकों को 3.5 लाख तक का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है।

इसके साथ ही 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलता है। लॉयल्टी और कॉर्पोरेट ऑफर्स जोड़ने पर कुल फायदा करीब 3.7 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG Comet पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं MG ZS EV पर 20,000 रुपये का कैश और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, साथ ही अन्य स्कीम्स भी लागू हैं।

MG Astor पर कंपनी 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जबकि MG Windsor पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज सपोर्ट दिया जा रहा है। इन दोनों मॉडलों पर भी अतिरिक्त लॉयल्टी और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

2025 MG Astor

इसके अलावा, सभी मॉडलों पर कंपनी 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। ये ऑफर्स मुख्य छूट के ऊपर जुड़ते हैं, हालांकि अंतिम कीमत वेरिएंट, शहर और डीलर स्टॉक पर निर्भर करेगी। बिक्री के मामले में, MG ने FY26 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने FY25 के 37,730 यूनिट्स के मुकाबले FY26 में 62,591 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है, जो 66 फीसदी की सालाना बढ़त है। मार्च 2026 में भी कंपनी ने 6,528 यूनिट्स की बिक्री के साथ करीब 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। इस प्रदर्शन में MG Windsor का बड़ा योगदान रहा, जो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी रही।

mg comet ev-10

मार्च 2026 में इसकी 4,530 यूनिट्स बिकीं और खास बात यह रही कि इसकी लगभग 70 फीसदी बिक्री नॉन-मेट्रो शहरों से आई है। कंपनी भारतीय बाजार में अगस्त–सितंबर 2026 (दिवाली से पहले) में अपनी पहली PHEV (Plug-in Hybrid Electric Vehicle) एसयूवी भी लॉन्च करेगी।