Maruti Suzuki ला सकती है Swift, Dzire और Ciaz का सीएनजी वर्जन

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) आने वाले दिनों में अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बनाई है और इसके तहत डिजायर (Dzire) और सियाज (Ciaz) जैसे लोकप्रिय मॉडलों के सीएनजी वर्जन को पेश किया जा सकता है

भारत में बीएस6 नार्मस लागू होने के बाद मरुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने 1.3 लीटर वाले डीडीआईएस फिएट-सोर्स डीजल इंजन को बंद कर दिया है और इसके विकल्प के रूप में कंपनी नए रास्ते तलाश रही है, जिसमें पेट्रोल इंजन से लेकर सीएनजी तक शामिल है।

इसी के तहत कंपनी ने 1.2-लीटर के-सीरीज़ वाले VVT इंजन के साथ बलेनो में ड्यूलजेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल मोटर की शुरुआत की और फिर K12N का इस्तेमाल फेसलिफ्ट डिजायर में किया। अब खबर है कि कंपनी अपने घरेलू पोर्टफोलियो के ज्यादातर वाहनों के लिए एक नए इंजन को डेवलप कर सकती है।

दरअसल मारूति सुजुकी देश में बीएस6 नार्म्स लागू होने के बाद अपने सीएनजी लाइनअप को भी मजबूत कर रही है और हाल ही में एस-सीएनजी के साथ लॉन्च किए गए वाहन इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। कंपनी ने पिछले ही महीने एक वित्तीय वर्ष में कुल मिलाकर 1 लाख से ज्यादा सीएनजी वाहनों की बिक्री की है।

Maruti ciaz sedan

एक ओर जहां पिछले साल उद्योग में मंदी चल रही थी, वहीं मारूति सुजुकी के सीएनजी वाहनों की बिक्री में करीब 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वित्त वर्ष 2019-20 में भारत में कुल मिलाकर 1,06,443 यूनिट बेची। पिछले पांच साल में सीएनजी वाहनों की बिक्री में भी 15.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

मारूति सुजुकी के सीएनजी पोर्टपोलियो में इस वक्त आठ वाहन शामिल हैं, जिसमें ऑल्टो (Alto), वैगन आर (Wagon R), ईको (Eeco), टूर एस (Tour S), एर्टिगा (Ertiga) और सुपर कैरी (Super Carry) शामिल हैं। मारूति ने पिछले ही महीनें सेलेरियो (Celerio) को भी सीएनजी में अपडेट किया है।

maruti swift

बता दें कि कंपनी ने 2010 में अपनी पहली फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाहन की शुरूआत की थी और 2015 में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक पेश की गई। इस तरह इको-फ्रेंडली वाहनों की संयुक्त बिक्री भारत में एक मिलियन से ज्यादा रही। कंपनी ने 2020 ऑटो एक्सपो में मिशन ग्रीन मिलियन का खुलासा किया था और कहा था कि वह करीब एक मिलियन ग्रीनर वाहनों को लॉन्च करने और उसकी रिटेल बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है।

हाल ही में मारूति सुजुकी ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में बीएस6 CNG पोर्टफोलियो का विस्तार करेगी। मारुति सुजुकी मुख्य रूप से नए सीएनजी वाहनों के लॉन्च का लक्ष्य लेकर चल रही है, इससे कंपनी को अपनी लाइनअप बढ़ाने के साथ-साथ वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...