मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara कल होगी लॉन्च, जानें डिटेल्स

maruti e vitara

मारुति सुजुकी e Vitara इलेक्ट्रिक 48.8 kWh और 61.1 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगी और बड़ा बैटरी पैक 500 किमी से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगा

मारुति सुज़ुकी आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक SUV की कीमतें घोषित करने के लिए तैयार है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि भारत इसे सबसे पहले पाने वाला देश नहीं है। e-Vitara की सीरीज़ प्रोडक्शन गुजरात प्लांट में कई महीनों से चल रही है और एक्सपोर्ट के लिए बनाई गई यूनिट्स अगस्त से ही तैयार होकर खड़ी थीं।

भारत में लॉन्च होने से पहले ही e-Vitara यूरोप के कई देशों में पहुंच चुकी है। पिपावाव पोर्ट से नॉर्वे, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, आइसलैंड, बेल्जियम, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड, डेनमार्क, स्वीडन, हंगरी और फ्रांस जैसे देशों में शिपमेंट भेजे गए। पहले बैच में 2,900 से ज्यादा यूनिट्स भेजी गईं थी और कुछ महीने पहले अतिरिक्त 6,000 से ज्यादा यूनिट्स भी एक्सपोर्ट की गईं।

इस दौरान, भारतीय बाजार के लिए मारुति ने अपनी SUV लाइनअप में नया Victoris मॉडल लॉन्च किया, जो ग्रैंड विटारा से नीचे पोज़िशन की गई मिड-साइज़ SUV है। Arena चैनल के जरिए लॉन्च हुई Victoris ने कुछ ही हफ्तों में 25,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर लीं हैं। अब e-Vitara को भारत में कल लॉन्च किया जाएगा और इसे Nexa आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा।

maruti suzuki e Vitara electric SUV-4

मारुति सुजुकी e Vitara में दो LFP बैटरी पैक देगी, जिन्हें BYD से लिया गया है। इनमें 48.8 kWh और 61.1 kWh बैटरी पैक शामिल हैं और बड़ा बैटरी पैक 500+ km की रेंज देने का दावा करेगा। छोटी बैटरी के साथ 144 PS और 192.5 Nm का टॉर्क देने वाली मोटर मिलती है, जबकि बड़े पैक में 174 पीएस की पावर देने वाली मोटर मिलती है।

DC फास्ट चार्जिंग की मदद से गाड़ी जल्दी चार्ज हो जाती है, जिससे बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 50 मिनट लगते हैं। यह SUV खास EVs के लिए बनाए गए Heartect-e प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिससे इसकी सेफ्टी और बॉडी की मजबूती बढ़ जाती है। वहीं फीचर्स में 10.25-इंच की टचस्क्रीन, 10.1-इंच डिजिटल डिस्प्ले, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 7 एयरबैग, लेवल-2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा आदि शामिल हैं।

Maruti e Vitara (1)

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला टाटा कर्व EV, Harrier EV, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा XEV 9e और BE 6, MG ZS EV और Windsor EV जैसी कारों से होगा। इसकी कीमतें करीब 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती हैं।