घरेलू निर्माता मारुति सुजुकी भारत में साल 2023 तक हर 6 महीने में नई एसयूवी लॉन्च कर सकती है
भारत में एसयूवी सेगमेंट की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और इस सेगमेंट में कई नए खिलाड़ियों ने प्रवेश किया है, जिसमें हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस दमदार प्रदर्शन कर रही है। खबरों के मुताबिक भारत में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) हर 6 महीने में एक नई एसयूवी कार को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
बताया जा रहा है कि कंपनी इन कारों को अलग-अलग कीमत के साथ लॉन्च करेगी। कपंनी इन कारों की शुरुआत साल 2021 के मध्य से करेगी और साल 2023 तक हर 6 महीने में एक नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। कंपनी का लक्ष्य बाजार में हुंडई और किआ कारों से मुकाबला करना है।
खबरों के मुताबिक इन कारों के मॉडल्स में 45 से 50 हजार रुपये का प्राइस गैप रहेगा। य़ह ठीक उसी तरह की रणनीति होगी कंपनी जिस तरह की रणनीति अपने हैचबैक सेगमेंट के ले अपनाता है। टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप के तहत एक मल्टी-पर्पज व्हीकल (MPV) लाई जाएगी।

टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप में विकसित की गई कार पर टोयोटा की बौजिंग होगी, जबकि साल 2022 की पहली छमाही में नई विटारा ब्रेजा लॉन्च को लॉन्च किया जाएगा, जबकि 2022 की दूसरी छमाही में जो मिड-साइज एसयूवी लॉन्च होगी, वह हुंडई क्रेटा और किआ सोनेट के मुकाबले होगी।
देखा जाए तो अलग-अलग कीमत वाली कई एसयूवी होने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि 10 लाख से ऊपर की गाड़ी पर टोयोटा की बैजिंग और 10 लाख से कम की गाड़ी पर सुजुकी बैजिंग होनी चाहिए, क्योंकि भारतीय यात्री वाहन बाजार में इस वित्त वर्ष लॉन्च की गई 48 नई गाड़ियों में से आधी सिर्फ एसयूवी हैं।

इसके अलावा ऑटो एक्सपो 2020 में में शोकेश की गई सुजुकी जिम्नी को भी भारत में साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। जिम्नी एक मेड इन इंडिया प्रोडक्ट होगी और इसे कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर बेचा जाएगा। बताया जा रहा है कि जिम्नी भारत में मारूति जिप्सी की जगह लेगी।