मार्च 2022 में मारूति सुजुकी वैगनआर बनी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

मार्च 2022 में मारूति सुजुकी वैगनआर की 24,634 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 18,757 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31.33 फीसदी की वृद्धि है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने मार्च 2022 में कुल मिलाकर 1,33,861 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 1,46,203 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 8 फीसदी की गिरावट है। वहीं फरवरी 2022 में मारूति सुजुकी ने घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 1,33,948 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर स्थिर बिक्री को दर्शाता है।

पिछले महीने मारूति सुजुकी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान लोकप्रिय हैचबैक वैगनआर ने दिया है और इसके साथ ही यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। मारूति सुजुकी ने मार्च 2022 में वैगनआर की कुल मिलाकर 24,634 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 18,757 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 31.33 फीसदी की भारी वृद्धि है।

वहीं कंपनी ने फरवरी 2022 में वैगनआर की कुल 14,669 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर भी 68 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि है। इस बिक्री से स्पष्ट है कि देश में वैगनआर को काफी पसंद किया जा रहा है और कंपनी द्वारा पिछले महीने पेश किए इसके अपडेट वर्जन का बिक्री मे फायदा मिला है। नई वैगनआर खरीददारों के लिए एलएक्सआई, वीएक्सआई,  जेडएक्सआई, टूर H3 और जेडएक्सआई+ के साथ 5 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 5,39,500 रूपए से लेकर 7,10,000 रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है।2022 Maruti Suzuki WagonR2022 मारुति सुजुकी वैगनआर के बाहरी हिस्से में प्रमुख स्तंभों और हेडलैम्प, बंपर, फ्रंट ग्रिल, सेंट्रल एयर इनटेक, फॉग लैंप हाउसिंग, ट्विन क्रोम हॉरिजॉन्टल स्लैट्स जैसे सुजुकी बैज को जोड़ने वाले प्रमुख स्तंभों के साथ लंबा-सवारी रुख जारी है। वेवी ब्लैक इंसर्ट के साथ ग्रिल, ORVMs, टेल लैंप वगैरह एक जैसे ही हैं।

नई वैगनआर का इंटीरियर बेज और डार्क ग्रे फिनिश के साथ आता है और फीचर्स के रूप में इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो क्लाउड-आधारित सेवाओं द्वारा समर्थित है। सेफ्टी के लिए इस कार को डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, हिल होल्ड फ़ंक्शन, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर आदि से लैस किया गया है।
2022 Maruti Suzuki WagonRवैगनआर को पावर देने के लिए दो इंजन मिलते हैं, जिनमें 1.0-लीटर, के-सीरीज पेट्रोल 66 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। वहीं 1.2-लीटर, के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। पहले इंजन विकल्प के साथ फैक्ट्री फिटेड सीएनजी को भी पेश किया जाता है, जो 56 बीएचपी की पावर और 82 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है।