भारत में मारुति सुजुकी वैगन आर इलेक्ट्रिक (Maruti Suzuki Wagon R EV) की बिक्री अगले साल से शुरू हो सकती है और इसे नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने आधिकारिक तौर पर कुछ समय पहले एक इलेक्ट्रिक वाहन के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग की शुरूआत की थी और इस कार JDM- कॉन्सेप्ट वैगन आर (Wagon R) पर बेस्ड बताया था। इस कार को देश भर में कई बार ट्रायल रन करते हुए देखा गया है और इसके प्रोडक्शन वर्जन को साल 2020 में लॉन्च करने की बात कही गई थी।
हालांकि भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण ऐसा संभव न हो सका, लेकिन उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक कार की अगले साल शुरूआत हो सकती है। यह कार मूलरूप से भारत में काफी लोकप्रिय हैचबैक मारूति वैगन आर (Maruti Wagon R) पर बेस्ड है, जिसकी कई तस्वीरें फिलहाल देखी जा चुकी हैं।
हाल ही में इस कार की कुछ और तस्वीरें देखी गई हैं जिसमें इसका साइड प्रोफाइल कन्फर्म हुआ है। यह कार ब्लैक कलर के कवर से ढकी हुई थी और इसके लंबे पिलर और सिल्हूट अपने IEC-engined सिबलींग की तरह दिखती है। यह इलेक्ट्रिक कार अपने रेग्यूलर मॉडल से अलग होगी और इसलिए इसमें ज्यादा इक्वीपमेंट होने की उम्मीद है। फ्रंट में वैगन आर ईवी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और हेडलाइट क्लस्टर के साथ लैस हो सकती है, जो रेग्यूलर हैचबैक से अलग होगी। 
साइड प्रोफाइल में यू-आकार वाले ब्लैक अलॉय व्हील हैं, जबकि रियर में टेलगेट के बीच में स्टॉप लाइट के साथ एलईडी लैंप की सुविधा होगी। फॉग लैंप बम्पर से जुड़ी होगी और इंटीरियर में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाईमेट कंट्रोल और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।
हाल ही में कंपनी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार टैक्सी ऑपरेटर्स की आवश्यकताओं को पूरा करेगी और कंपनी भारत में ग्राहकों से मिलने वाले फीडबैक के बाद अपनी रणनीति को आगे बढ़ाएगी। इस कार को संभवतः प्रीमियम नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।

हालांकि अभी वैगन आर इलेक्ट्रिक के बैटरी पैक और ड्राइविंग रेंज की जानकारी अधिकारिक रूप से नहीं मिल पाई है, लेकिन स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध एसी चार्जर का इस्तेमाल करके इसे सात घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। इसके विपरीत डीसी फास्ट चार्जर बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज 1 घंटे से भी कम समय में कर देगी।