मारुति सुजुकी वैगन आर इलेक्ट्रिक टेस्टिंग के दौरान फिर से आई नजर

मारुति सुजुकी वैगन आर ईवी को अगले साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है

कुछ हफ्ते पहले ही वैगन आर ईवी के टेस्टिंग प्रोटोटाइप को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और एक बार फिर से इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जबकि इसके पहले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 2018 के अंत में 50 वैगन आर प्रोटोटाइप के साथ टेस्टिंग शुरू की थी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में वैगनआर इलेक्ट्रिक के टेस्टिंग प्रोपोटाइप निश्चित रूप से विकसित हुए हैं और उन्हें भी कई बार भारत की सड़कों पर देखा गया है।

हाल ही में जेडीएम-स्पेक वैगन आर ईवी को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार की सबसे खास बात यह है कि यह किसी कवर के साथ नहीं है। यह वैगन आर ईवी भारत में 2019 के शुरुआत में पेश की गई तीसरे जेनरेशन की वैगन आर हैचबैक पर आधारित है और नया टेस्टिंग मॉडल उत्पादन के लिए तैयार दिखता है।

यह तस्वीरें इस बात का भी संकेत देती हैं कि मारूति सुजुकी इसे साल 2022 में लॉन्च कर सकती है, जबकि इस साल के अंत तक मारूति सुजुकी द्वारा नई-जेनरेशन सेलेरियो को पेश करने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि मारुति सुजुकी वैगन आर ईवी को प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के माध्यम से बेचा जाएगा।

suzuki-wagon-r-electric-4.jpeg

टेस्टिंग मॉडल की बात करें तो इसमें IC-इंजन वाली लंबी हैचबैक की तुलना में एक अलग फ्रंट फेसिया की उपस्थिति को दर्शाता है और इसमें एक स्मोक्ड स्प्लिट हेडलैंप क्लस्टर के साथ बीच में एक ब्लैक ग्रिल है जिस पर सुजुकी बैज लगा हुआ है। फ्रंट बंपर में दोनों तरफ लाइटिंग यूनिट है और निचले हिस्से में ब्लैक फॉग लैंप हाउसिंग और एक सेंट्रल इनटेक मिलता है। पीछे इसे वर्टिकली-स्टैक्ड पिलर-माउंटेड एलईडी टेल लैंप्स मिलते हैं बम्पर भी अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वर्टिकल रिफ्लेक्टर के साथ आता है, जबकि टेलगेट पर सुजुकी बैज लगा है और रियर वाइपर के साथ बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग को भी देखा जा सकता है।

इंटीरियर की बात करें तो मारुति सुजुकी वैगन आर इलेक्ट्रिक के इंटीरियर में रेग्यूलर वैगन आर के साथ कई समानताएं होने की उम्मीद है और इस प्रकार यह कार ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ सात इंच के स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में अगर वैगन आर इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो इसकी सफलता काफी हद तक इसकी कीमत पर निर्धारित होगी।

suzuki-wagon-r-electric-3.jpeg

इसके अलावा वैगनआर का बैटरी पैक भी एक अच्छी ड्राइविंग रेंज के लिए सक्षम होना चाहिए और हम उम्मीद करते हैं कि फास्ट चार्जिंग भी पेश की जाएगी। हालांकि अभी वैगनआर इलेक्ट्रिक को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और न ही अभी तक कुछ जरूरी विवरण सामने आ सके हैं। हमें अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए कंपनी के किसी आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए।