भारत में Maruti Suzuki Victoris SUV का हुआ खुलासा – ADAS, 360-डिग्री कैमरा, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

Maruti Suzuki Victoris एसयूवी 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल, 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के साथ आती है

मारुति सुजुकी ने आज भारत में अपनी नई मिडसाइज़ एसयूवी Victoris का खुलासा किया है। इस 5-सीटर एसयूवी को जल्द ही एरिना आउटलेट्स के माध्यम से बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत 10-11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। विक्टोरिस को भारत से 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा और इसकी स्थानीय बुकिंग 11,000 रुपये के शुरुआती टोकन राशि पर शुरू हो गई है।

इसके बाहरी डिज़ाइन में ई विटारा और ग्रैंड विटारा, दोनों का असर दिखता है, लेकिन विक्टोरिस का अपना एक अलग यूरोपीय अंदाज़ है। पीछे की तरफ बूमरैंग जैसी शेप वाले 3D एलईडी लाइट्स हैं, जो एक सीधी लाइट बार से जुड़ी हैं। चौड़ा टेलगेट, स्टॉप लाइट वाला रूफ स्पॉइलर और शार्क फिन एंटीना इसे और स्टाइलिश और आधुनिक लुक देते हैं।

केबिन में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो इंटरफेस सपोर्ट करने वाला एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है। अन्य मुख्य विशेषताओं में एक नया 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। साथ ही इसमें डॉल्बी ऑडियो एक्सपीरियंस, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट, कस्टमाइज़्ड एम्बिएंट लाइटिंग, एलेक्सा ऑटो वॉइस असिस्टेंट, 10.1-इंच स्मार्टप्ले प्रो X इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, 10.25-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग पैड, TPMS, HUD, 360-डिग्री कैमरे, पैनोरैमिक सनरूफ़ आदि फीचर्स शामिल हैं।

मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस को दो हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प दिए हैं, जिनमें 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा, इसके समकक्ष मॉडल की तरह एक सीएनजी-संचालित संस्करण भी पेश किया गया है। इसमें सेगमेंट में पहली बार एस-सीएनजी है जिसमें एक छुपा हुआ टैंक है जो 28 किमी/लीटर की माइलेज प्रदान करता है। ग्रैंड विटारा की तुलना में विक्टोरिस का आकार थोड़ा बड़ा है, जिससे इसका बूट स्पेस ज़्यादा है।

इस एसयूवी को भारत NCAP कार्यक्रम के तहत 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एडल्ट यात्री सुरक्षा में इसे 32 में से 31.66 अंक मिले और बच्चों की सुरक्षा में 49 में से 43 अंक मिले है। इस तरह विक्टोरिस अपनी श्रेणी की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बन गई है। इसके आगे वाले हिस्से में एक आकर्षक डिज़ाइन है, जिसमें लाइट बार और सुजुकी का लोगो दिया गया है।

Maruti Victoris (2)

Victoris में लेवल 2 ADAS, छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम और पावर-संचालित टेलगेट जैसी उन्नत सुरक्षा तकनीकें शामिल हैं। मारुति सुजुकी विक्टोरिस के प्रतिद्वंद्वियों में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक और होंडा एलिवेट शामिल हैं। यह एसयूवी आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, इटरनल ब्लू, सिज़लिंग रेड, ब्लूइश ब्लैक, मैग्मा ग्रे और मिस्टिक ग्रीन, ब्लैक रूफ के साथ इटरनल ब्लू, ब्लैक रूफ के साथ सिज़लिंग रेड और ब्लैक रूफ के साथ स्प्लेंडिड सिल्वर सहित 10 रंगो में उपलब्ध है।