Maruti Suzuki भारत में लॉन्च करेगी 5 नई कारें, लिस्ट में Hybrid Cars भी शामिल

Maruti Suzuki अगले 2-3 वर्षों में कम से कम 5 नए मॉडल पेश करेगी, जिनमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल होंगे

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी कुछ मौजूदा मॉडलों के फेसलिफ़्टेड वर्जन लॉन्च करेगी, जबकि कुछ ऑल न्यू प्रोडक्ट भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए मुख्य रूप से स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक और इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

हमने जनवरी में 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में मारुति के पहले ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल, ई-विटारा को एंट्री मारते हुए देखा था। आइए भारत में आने वाली मारुति सुजुकी कारों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।

1. New Maruti 5-seater SUV

New-Gen Grand Vitara (5)

मारुति सुजुकी एक नई 5-सीटर एसयूवी मॉडल पर काम कर रही है और इसे रेगुलर एरिना डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। उम्मीद है कि नई एसयूवी अगले तीन महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि मास-मार्केट सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। यह ग्रैंड विटारा से स्टाइलिंग, फीचर्स और इंजन उधार ले सकती है। हालांकि, पता चला है कि नई 5-सीटर मारुति एसयूवी डिजाइन के मामले में अपनी अलग पहचान बनाएगी।

2. Maruti Fronx Hybrid

Maruti Fronx Hybrid1

फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट भारत में कंपनी की बहुचर्चित सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन की शुरुआत करेगी। फेसलिफ्टेड वर्जन में 1.2L 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.5-2.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। मारुति सुजुकी द्वारा खुद डेवलप की गई यह सीरीज हाइब्रिड सेटअप फ्रॉन्क्स को भारत में सबसे अच्छी माइलेज वाली कार बनाएगी, जिसकी माइलेज करीब 35+ किलोमीटर प्रति लीटर होगी। उम्मीद है कि इसे इस साल के आखिर में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

3. Maruti e-Vitara

Maruti suzuki e vitara

मारुति की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक गाड़ी ई-विटारा का सार्वजनिक डेब्यू नई दिल्ली में 2025 भारत मोबिलिटी शो में प्रोडक्शन-रेडी फॉर्म में हुआ था। उम्मीद है कि यह अगले 2-3 महीनों में घरेलू बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। फुल चार्ज पर 500 किलोमीटर की रेंज के साथ यह सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी और महिंद्रा बीई6 को टक्कर देगी। जबकि इसकी कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

4. Maruti eWX based EV

suzuki eWX-2

मारुति सुजुकी हमारे देश में टाटा टियागो ईवी और एमजी कॉमेट ईवी को टक्कर देने के लिए एक छोटी इलेक्ट्रिक कार तैयार कर रही है। eWX EV के लिए डिज़ाइन पेटेंट दाखिल किया था जो ऑनलाइन लीक हो गया था। eWX कॉन्सेप्ट को 2023 टोक्यो मोटर शो में पेश किया गया था और नई मारुति ईवी इस पर आधारित होगी और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी और यह 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लगभग 3.4 मीटर लंबी यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 200+ किमी की रेंज देने के लिए 35 kWh की बैटरी से लैस होगी।

5. Maruti New Compact MPV

मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में रेनो ट्राइबर को टक्कर देने के लिए एक सब 4-मीटर MPV भी डेवलप कर रही है। जापान-स्पेक स्पैसिया पर आधारित, इसे कंपनी की HEV सीरीज के मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बेचे जाने की संभावना है।

suzuki spacia
suzuki spacia

2027 के अंत तक डेब्यू करने के लिए तैयार, इसे आंतरिक रूप से YDB कोडनेम दिया गया है। मारुति कॉम्पैक्ट MPV, अर्टिगा से नीचे स्तिथ होगी और इसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में नई MPV के बारे में और जानकारी सामने आएगी।