मारुति सुजुकी जुलाई-सितंबर की अवधि में कारों की कीमतों में करेगी वृद्धि

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आने वाले महीनों में बढ़ती लागत का हवाला देते हुए भारत में अपनी कारों की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी करेगी

हेल्थ क्राइसिस के दौरान से गुजर रहे ऑटोमोबाइल उद्योग को पिछले दो महीनों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और बिक्री में काफी गिरावट आई है। हम देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी की बात करें तो मारुति सुजुकी ने मई 2021 में केवल 32,903 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि पिछले साल मई 2020 के 13,702 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 140 प्रतिशत की वृद्धि है।

हालांकि हम अप्रैल 2021 की बिक्री से मई 2021 की बिक्री की तुलना करें तो कारों की बिक्री में मासिक आधार पर भारी गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल 2021 में मारुति सुजुकी ने 1,35,879 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 76 फीसदी की गिरावट है। लिहाजा कंपनी इनपुट लागतों में वृद्धि को देखते हुए कारों की कीमतों में एक बार फिर से वृद्धि करने की योजना बना रही है।

मारूति सुजुकी जुलाई से सितबंर 2021 के बीच अपने कारों की कीमतों में वृद्धि करेगी। दरअसल मारूति सुजुकी ने एक बयान जारी करके कहा है कि वह अपने कारों की कीमतों को संसोधित करेगी, जो कि घरेलू लाइनअप में शामिल लगभग सभी मारूति कारों पर लागू होगी। हालांकि अभी किस कार की कीमत कितनी बढ़ेगी इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आने वाले दिनों में कर दी जाएगी।

Maruti Dzire-2

मारुति सुजुकी ने कारों की कीमतों में वृद्धि का कारण इनपुट लागतों का बढ़ना बताया है और कहा है कि इन दिनों वाहन के उत्पादन की लागत बढ़ गई है। इंडो-जापानी निर्माता ने एक नियामक फाइलिंग में कहा: “पिछले एक साल से विभिन्न इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, कंपनी के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि मूल्य वृद्धि के माध्यम से उपरोक्त अतिरिक्त लागत का कुछ प्रभाव ग्राहकों पर डाला जाए। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि मारुति सुजुकी साल 2021 में तीसरी बार अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है। पिछली बार कार निर्माता ने जनवरी और अप्रैल में कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

मारुति सुजुकी की दूसरी पीढ़ी की सेलेरियो के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो हल्के हार्टेक्ट आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जो पहले से ही कई एमएसआईएल मॉडल का आधार है। इसकी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने की अधिक संभावना है जो लगभग 85 पीएस की पावर विकसित करता है जबकि 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के भी रहने की उम्मीद है। फाइव-स्पीड मैनुअल और फाइव-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन लाइनअप का हिस्सा होंगे, नई पीढ़ी की मारुति सुजुकी सेलेरियो में अधिक प्रीमियम सुविधाओं के साथ अपडेटेड इंटीरियर के साथ एक नया डिज़ाइन होगा।

Maruti-Suzuki-Baleno-rear-three-quarterवाहन निर्माता वर्तमान में बैकलॉग को साफ करने और प्रतीक्षा अवधि को कम करने पर काम कर रहे हैं। मारुति सुजुकी वर्तमान में भारतीय बाजार में ऑल्टो, ईको, डिजायर, स्विफ्ट, सेलेरियो, एस-क्रॉस, एक्सएल 6, एर्टिगा, विटारा ब्रेज़ा, बलेनो, वैगन आर, इग्निस और सियाज को बेचती है।