भारत में Maruti Suzuki Swift बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

maruti swift

मारूति सुजुकी स्विफ्ट को भारत में साल 2005 में लॉन्च किया गया था और यह अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है

देश में पिछले दशक में इतनी नई कारें लॉन्च हो चुकी हैं कि इसका ट्रैक रखना वास्तव में मुश्किल कार्य है, लेकिन वास्तव में देश में कुछ मॉडल ऐसे हैं जो बेस्टसेलिंग सूची में लगातार रहे हैं और चार्ट का नेतृत्व किया है। ऐसे में भारत में अगर सबसे ज्य़ादा बिकने वाली कार की बात की जाए तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने बिक्री का नेतृत्व किया है।

बता दें कि भारत में मारूति सुजुकी स्विफ्ट को साल 2005 में लॉन्च किया गया था और अपने आगमन के बाद से ही इसे खरीददारों का बेहतर फीडबैक मिला है। इसके पीछे की वजह पिछले दशक में बी-सेगमेंट हैचबैक का आगमन और खरीददारों का उन्हें बेहतर स्वीकृति प्राप्त करना भी रहा है।

दरअसल हाल ही में जाटो डायनेमिक इंडिया (JATO Dynamics India) ने एक आकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के बाद भी जून 2020 और नवंबर 2020 के बीच औसतन हर महीने स्विफ्ट की 15,798 यूनिट्स की बिक्री की है।

hyundai Creta

पिछले छह महीनों में 10 सर्वश्रेष्ठ मॉडल में से सात मॉडल मारुति सुजुकी के स्थिर हैं। यह बहुत ज्यादा बताता है कि मारुति भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी है, जो यात्री वाहन क्षेत्र में कुल बाजार हिस्सेदारी का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा है।

इसके अलावा हुंडई भी दो मॉडलों के साथ भारत में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कंपनी बनी हुई है और फिर उसकी सहयोगी ब्रांड किआ मोटर्स भी सेल्टोस के साथ भी लिस्ट में शामिल हो गई है। इसी अवधि में, मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) की बिक्री भी 14,466 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है, जबकि ऑल्टो 800 (Alto 800) अपनी बिक्री के 14,461 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

Kia Seltos Anniversary edition-2

कंपनी ने बलेनो (Baleno) की हर माह औसतन 14,316 यूनिट्स बेचकर चौथे स्थान पर रही है, जबकि हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने 11,480 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। इसी तरह मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने छठा स्थान 11,328 यूनिट के साथ प्राप्त किया, जबकि मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) भी 9522 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही है।

लिस्ट में हुंडई ग्रैंड आई 10 निओस (Hyundai Grand i10 Nios) भी 9,380 यूनिट आठवां सबसे सफल म़ॉडल रहा है, जबकि कोरिआई निर्माता किआ मोटर्स की एसयूवी किआ सेल्टोस (Kia Seltos) की एंट्री सबसे आश्चर्यजनक और मास्टरस्ट्रोक साबित हुई है। कंपनी ने इस कार की औसतन 8,871 यूनिट प्रति माह बेच रही है। सूची में अंतिम या दसवें सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल मारुति सुजुकी एर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) है जो 8,067 यूनिट बेच रही है।