32.85 Km माइलेज, एडवांस फीचर्स और 6 एयरबैग! ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है Maruti की ये कार

Maruti Swift में नया 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन मिलता है, जो AMT वेरिएंट में 25.75 Kmpl की माइलेज देने का दावा करता है

मारुति सुजुकी ने पिछले साल भारतीय बाजार में नई जनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च किया था, जो अपने सेगमेंट में कई शानदार अपग्रेड्स के साथ आई है। यह कार भारतीय बाजार में उन ग्राहकों को आकर्षित कर रही है जो एक स्टाइलिश, किफायती और सुरक्षित कॉम्पैक्ट हैचबैक की तलाश में हैं।

नई स्विफ्ट में अब बिल्कुल नया 1.2 लीटर का Z-Series 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 पीएस की पावर और 112 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। यह इंजन न केवल स्मूद परफॉर्मेंस देता है बल्कि शानदार माइलेज भी ऑफर करता है। कंपनी के अनुसार, मैनुअल वेरिएंट में इसका माइलेज 24.80 kmpl और AMT वर्जन में 25.75 kmpl तक है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतर आंकड़ों में से एक है।

मारुति स्विफ्ट को पेट्रोल और सीएनजी के साथ 5 स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ ख़रीदा जा सकता है। सीएनजी में माइलेज 32.85 Km/Kg की है। कीमत की बात करें तो नई स्विफ्ट की कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे बजट-फ्रेंडली भी बनाती है। वही टॉप वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे LXi, VXi, VXi (O), ZXi और ZXi+ वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है।

maruti-swift-2

मारुति स्विफ्ट दिखने में काफी आकर्षक लगती है और इसमें 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन को सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में आर्कमिस ऑडियो, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल, एलईडी फॉग लैंप, वायरलेस चार्जिंग पैड, रिवर्स पार्किंग कैमरा और रियर एसी वेंट आदि शामिल हैं।

सुरक्षा के मामले में भी कंपनी ने स्विफ्ट में बड़ा कदम उठाया है। अब इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ही EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट जैसी कई सुरक्षा सुविधाएं भी मौजूद हैं।

2024 maruti swift-22

कुल मिलाकर, नई मारुति स्विफ्ट न केवल दमदार इंजन और बेहतरीन माइलेज देती है, बल्कि फीचर्स और सुरक्षा के मामले में भी पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गई है। यही वजह है कि यह एक परफेक्ट कॉम्पैक्ट हैचबैक कार के रूप में उभरी है। भारत में इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड निओस, टाटा टियागो जैसी कॉम्पैक्ट कारों से है।