सितंबर 2020 में Maruti Suzuki S-Cross की बिक्री में 101.73% की हुई वृद्धि

मारुति सुजुकी ने पिछले महीने एस-क्रॉस की 2,098 यूनिट की बिक्री की, जो पुराने डीजल मॉडल की तुलना में काफी अधिक है

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पास अपने लाइनअप में बहुत सारे सफल वाहन हैं। हालांकि, इसका प्रमुख प्रोडक्ट एस-क्रॉस कभी भी उनमें से एक नहीं था। पहले यह क्रॉसओवर एसयूवी को फिएट-सोर्सड 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी, लेकिन जब बीएस 6 वाहनों को बाजार में लाया गया तो इसे बन्द करना पड़ा।

पिछले महीने, मारुति ने बीएस 6-एस-क्रॉस को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। वाहन में अब 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 105 PS की अधिकतम पावर और 138 NM का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है। डीजल वैरिएंट में यह उपलब्ध नहीं था और यह एस-क्रॉस की बढ़ती लोकप्रियता के कारणों में से एक हो सकता है।

सितंबर 2020 में, मारुति ने अपने प्रमुख प्रोडक्ट की 2,098 यूनिट की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया है, जो कि वर्ष-दर-वर्ष 101.73 प्रतिशत की वृद्धि (सितंबर 2019 में बिकने वाली 1,040 यूनिट) है। महीने-दर-महीने आधार पर, निर्माता ने 13.98 प्रतिशत (अगस्त 2020 में बेची गई 2,527 यूनिट) की गिरावट दर्ज की है। दिलचस्प है, पेट्रोल चालित एस-क्रॉस वास्तव में पुराने डीजल मॉडल की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है!

Maruti Scross

भारतीय खरीदार, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑटोमेटिक चलाने की आसानी, खासकर बम्पर-टू-बम्पर सिटी ट्रैफिक में, यह एक बेहद प्रेक्टिकल विकल्प है। एसयूवी को एक हल्का-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है, जो कार की ईंधन अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करता है। अफसोस की बात यह है कि मारुति ने 2017 से एस-क्रॉस की स्टाइल में बदलाव नहीं किया है, और यह अब थोड़ा पुराना लग रहा है।

फीचर्स में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, सुजुकी कनेक्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर-ऑपरेटेड ओआरवीएम, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटो-डिमिंग IRVM शामिल है। रियर एसी वेंट और सनरूफ उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि यह विकल्प के रूप में भी नहीं है।

Maruti Scross-2

यह मारुति क्रॉसओवर अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हुंडई क्रेटा से काफी अधिक सस्ती है। डीजल मॉडल में इसकी कीमत 8.39 लाख से 12.39 लाख रुपये थी, जबकि अब इसकी कीमत 9.99 लाख रूपये से 17.2 लाख रुपये ((सभी कीमतें एक्स-शोरूम, नई दिल्ली)) के बीच है।