Maruti Suzuki S-Cross पेट्रोल 5 अगस्त को होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल (Maruti Suzuki S-cross) का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, रेनॉल्ट डस्टर और यहां तक ​​कि होंडा डब्ल्यूआर-वी जैसी कारों से होगा

मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) अब अपनी सारी बीएस4 डीजल कारों को बंद करने जा रही है और अब मारुती एस-क्रॉस पेट्रोल को बीएस6 में अपग्रेड करने जा रही है। मारुति सुजुकी एस-क्रॉस पेट्रोल (Maruti Suzuki S-cross) को 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में भी शोकेश किया था और इसके अप्रैल में लॉन्च की खबर थी, लेकिन भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इसमें देरी हुई।

एस-क्रॉस के बीएस4 मॉडल (डीजल इंजन मॉडल) में मिलने वाले एंट्री-लेवल वेरियंट Sigma को इसमें बंद कर दिया गया है। बता दें कि अभी तक एस-क्रॉस सिर्फ डीजल इंजन में आती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। अपडेटेड एस-क्रॉस सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।

नई कार कार K15B पेट्रोल इंजन से संचालित होगी। यह इंजन Ciaz में भी ड्यूटी पर है और 105hp की पावर और 138Nm का टार्क जेनरेट करती है। स्टैंडर्ड के रूप में कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पेट्रोल इंजन 4-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ भी हो सकता है। मारुति एस-क्रॉस पेट्रोल तीन वेरियंट्स में आएगी, जिनमें Delta, Zeta और Alpha शामिल हैं।

Maruti S-Cross Petrol2

एस-क्रॉस ऑटोमैटिक वेरियंट में सुजुकी का SHVS माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी होगा। मकैनिकल अपग्रेड के अलावा अपडेटेड एस-क्रॉस में कोई और बड़ा बदलाव नहीं होगा, यानी यह काफी हद तक पुराने मॉडल जैसी ही रहेगी। हालांकि इसके अलावा, उपकरण सूची में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16 इंच के अलॉय व्हील्स, क्रूज़ नियंत्रण, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल मिरर , पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप और बहुत कुछ शामिल रहेगा।

हालांकि, इस क्रॉसओवर को स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिसमे एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले आता है।

Maruti S-Cross Petrol1

पेट्रोल एडिशन की कीमत कम होने की उम्मीद है। हम उम्मीद करते हैं कि कार की कीमत 8.5-11.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस तरह मारुति सुजुकी एस-क्रॉस मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, रेनॉल्ट डस्टर और यहां तक ​​कि होंडा डब्ल्यूआर-वी जैसी कारों से होगा।