BS6 Maruti Suzuki S-Cross 1.5 लीटर पेट्रोल हुई लॉन्च, कीमत 8.39 लाख से शुरू

बीएस6 मारूति एस-क्रॉस 1.5-लीटर वाले पेट्रोल इंजन से 104.7 PS की पावर और 138 Nm का टार्क जेनरेट करती है और यह 5-स्पीड MT और 4-स्पीड AT में उपलब्ध है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने आज घरेलू बाजार में आखिरकार बीएस6 मारूति एस-क्रॉस (Maruti Suzuki S-Cross) के पेट्रोल एडिशन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 8.39 लाख रूपए से लेकर टॉप वेरिएंट के लिए 12.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक है। यह क्रॉसओवर भारत में अगस्त 2015 से बिक्री पर है और ब्रांड के लिए सफल मॉडल रही है।

कंपनी ने साल 2017 में इस कार के फेसलिफ्ट एडिशन को लॉन्च किया था, जिसकी वजह से इसकी बिक्री में सुधार हुआ और मारूति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) की औसतन हर महीने 2,500 यूनिट से ज्यादा की बिक्री हुई। कहने का अर्थ है कि यह क्रॉसओवर अपने सेगमेंट में सफल रही, लेकिन भारत में 1 अप्रैल 2020 से लागू हुए नए बीएस6 उत्सर्जन मानकों के पहले ही कंपनी ने इस कार के डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया।

कंपनी ने फरवरी साल 2020 में आयोजित ऑटो एक्सपो में इस कार को नए पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया। अब मारुति एस-क्रॉस को 1.5 लीटर K15B 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन SHVS के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, जो कि 104 बीएचपी की पॉवर व 138 एनएम का टार्क प्रदान करने में सक्षम है। इस क्रॉसओवर को 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Maruti S-Cross Petrol-6

S-Cross 1.5L Petrol VariantsEx-Showroom Price
S-Cross Petrol 1.5L Sigma MTRs. 8.39 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Delta MTRs. 9.60 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Zeta MTRs. 9.95 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Alpha MTRs. 11.15 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Delta ATRs. 10.83 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Zeta ATRs. 11.18 Lakh
S-Cross Petrol 1.5L Alpha ATRs. 12.39 Lakh

इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ Mr. Kenichi Ayukawa ने कहा कि एस-क्रॉस हमारे NEXA पोर्टफोलियो में विशेष स्थान रखती है और ग्राहक इसके डिजाइन, इंटीरियर और सड़क पर अच्छी मौजूदगी के लिए काफी तारीफ करते हैं। अपडेट कार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगी।

आपको बता दें कि यह इंजन विटारा ब्रेज़ा, सियाज, एर्टिगा और एक्सएल6 में भी ड्यूटी पर है। कंपनी ने एस-क्रॉस कुल मिलाकर सात वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें चार मैनुअल और तीन ऑटो शामिल हैं। कार के स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक ने इस 5 सीटर क्रॉसओवर की फ्यूल इकोनमी में भी सुधार किया है।

Maruti S-Cross Petrol1

एस-क्रॉस को रियर डिस्क ब्रेक भी मिले हैं, जबकि एक्सटेरियर डिजाइन में बहुत बदलाव नहीं किया गया है। टेलगेट पर स्मार्ट हाइब्रिड बैज, वर्टिकल स्लैट्स और क्रोम सराउंड के साथ फ्रंट ग्रिल जारी है जबकि इंटीग्रेटेड LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, फॉग लैंप्स आवास हाउसिंग, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, हॉरिजेंटल एलईडी टेल लैंप, साइड क्लैडिंग, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, ब्लैक रियर बम्पर भी देखें जा सकते हैं।

इसी तरह इंटीरियर में ब्लैक थीम को बरकरार रखा गया है और फीचर्स में यह मारूति के स्मार्टप्ले स्टूडियो, दो एयरबैग, क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राईवर सीट के लिए हाईट एडजस्टमेंट और लेदर अपहोस्ल्ट्री की सुविधा से लैस है। कार में लाइव ट्रैफिक अलर्ट, क्लाउड बेस्ड सिस्टम के साथ Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, स्टार्ट/स्टॉप बटन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल शामिल हैं।