सितंबर 2020 की बिक्री में Maruti Suzuki ने दर्ज की 30.8% की रिकॉर्ड वृद्धि

मारुति सुजुकी ने घरेलू बिक्री में 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,52,608 यूनिट की बिक्री दर्ज की और निर्यात भी 9 प्रतिशत तक बढ़ा

अब यह तो स्पष्ट हो चुका है कि भारतीय मोटर वाहन उद्योग हाल के महीनों में हेल्थ क्राइसिस से उबर कर पटरी पर आ गया है और सितंबर 2020 में यह साफ तौर पर देखा गया। सितम्बर 2020 में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने कुल मिलाकर 1,60,442 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जो कि सालाना आधार पर 30.8 प्रतिशत की वृद्धि रही।

दूसरी ओर घरेलू बाजार में इस इंडो-जापानी ब्रांड ने 1,50,040 यूनिट की बिक्री की और 2,568 यूनिट को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को (ग्लैंजा प्रीमियम हैचबैक और अर्बन क्रूज़र कॉम्पैक्ट एसयूवी) आपूर्ति की, जबकि कुल मिलाकर 7,834 यूनिट को निर्यात किया। इस तरह जुलाई से मौजूदा तिमाही में, ब्रांड ने 16.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

इसके विपरीत पिछले साल सितंबर 2019 में 1,22,640 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल कुल आकड़ा 1,60,442 यूनिट का है। घरेलू डिस्पैच और ओईएम सप्लाई को मिला दिया जाए तो टैली कुल मिलाकर 1,52,608 (1,50,040 + 2,568) यूनिट रही, जो कि सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की वृद्धि है।

2020-vitara-brezza-customised-4-e1586504017476

कंपनी ने निर्यात में भी सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। एंट्री-लेवल की छोटी कार स्पेस में, मारुति सुजुकी ने 27,246 यूनिट्स पर 35.7 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की, जबकि कॉम्पैक्ट कारों में वैगन आर, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो, डिजायर और टूर एस ने कुल मिलकर 47.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 84,213 यूनिट का योगदान दिया।

सियाज़ सी-सेगमेंट सेडान की बिक्री 10.6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि एर्टिगा, एस-क्रॉस, विटारा ब्रेज़ा और एक्सएल6 के साथ यूटिलिटी वाहन श्रेणी में 23,699 यूनिट की बिक्री हुई और ईको की बिक्री में 12.8 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11,220 यूनिट रही। सुपर कैरी एलसीवी ने 4 प्रतिशत की सलाना वृद्धि के साथ कुल 2,128 यूनिट की बिक्री दर्ज की।

Maruti Scross

इस तरह देखा जाए तो फेस्टिव सीजन नजदीक है इसलिए इस वर्ष के शेष महीनों में उद्योग में बिक्री के आंकड़ों में और भी सुधार की उम्मीद है। इसलिए विभिन्न कंपनियां नए ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक छूट के साथ-साथ सदस्यता योजनाओं की भी शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा नए स्पेशल एडिशन भी खरीदारों के बीच बनी सकारात्मक खरीद भावनाओं को भुनाने के लिए आगे आ रहे हैं।