अक्टूबर 2020 में मारुति सुजुकी के एरिना रेंज की गाड़ियों पर दिए जा रहे सभी सौदों और छूट के बारे में जानिए
मारुति सुजुकी अपनी कारों पर इस नवरात्रि के त्यौहारी सीजन में जबरदस्त डिस्कांउट दे रही है। जैसा कि भारतीय कार बाजार रिकवरी कर रहा है, कार निर्माता अपनी बिक्री की धीमी पड़ी गति को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, ग्राहकों को आकर्षक छूट और लुभाने के लिए मारुति भी ऐसा ही कर रही है, कुछ सुंदर आकर्षक डील्स की पेशकश कंपनी कर रही है, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे अन्य दिलचस्प ऑफ़र के साथ, कंपनी अपने वाहनों पर कुछ आकर्षक कैश का लाभ भी दे रही है।
मारुति Alto अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
मारुति सुजुकी की रेंज में ऑल्टो सबसे सस्ती कार है, और ये सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। यह छोटी हैचबैक 21,000 रुपये के कैश डिस्काउंट और 15,000 रूपये के एक्सचेंज बोनस के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा, कंपनी 5,000 रूपये का कॉर्पोरेट डिस्कांउट की पेशकश भी कर रही है।
मारुति Celerio अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
मारुति सुजुकी, सेलेरियो का जल्द ही एक रिपेलेसमेन्ट का विकल्प तलाश रही है, और नेक्सट जनरेशन के मॉडल को पहले से ही सड़क पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वर्तमान-जनरेशन मॉडल पर कंपनी 28,000 रुपये कैश डिस्काउंट दे रही है जिसके साथ 20,000 का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। चुनिंदा ग्राहको के लिए 5,000 रूपये का कॉर्पोरेट डिस्कांउट भी उपलब्ध है।
Maruti Eeco अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
मारुति ईको पर अक्टूबर 2020 में 13,000 रुपये का डिस्कांउट उपलब्ध है। अक्टूबर 2020 के दौरान 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, जो काफी महत्वपूर्ण है। इस कार पर 5,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
मारूति S-Presso अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
एस-प्रेसो को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था, और यह कार हमारे बाजार में काफी अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब रही है। मारूति इस कार पर 23,000 रूपये का डिस्कांउट दे रही है साथ ही 20,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसके अलावा इस पर 5,000 रूपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Model | Cash Discount | Additional Benefits (Exchange bonus + Corporate Discount) |
Maruti Alto | Rs. 21,000 | Rs. 15,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Celerio | Rs. 28,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Eeco | Rs. 13,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti S-Presso | Rs. 23,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Wagon-R | Rs. 15,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Swift | Rs. 15,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Dzire | Rs. 14,000 | Rs. 25,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Vitara Brezza | Rs. 20,000 | Rs. 20,000 + Rs. 5,000 |
Maruti Ertiga | – | 0 + Rs. 5,000 |
मारुति Wagon-R अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
वैगन-आर को पहली बार 1999 में भारत में लॉन्च किया गया था, और वर्तमान में इसकी तीसरी जनरेशन बिक्री पर है। इस हैचबैक में अच्छे स्पेस के साथ-साथ इंजन विकल्प और एक स्वचालित संस्करण भी है। कंपनी 15,000 रुपये का कैश डिस्कांउट देने के साथ ही 20,000 हजार रूपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। वहीं 5,000 हजार रूपये का कॉरपोरेट डिस्कांउट देकर खरीददारों को आकर्षित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
मारुति Swift अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारतीय बाजार में सबसे बेहतरीन कारों में से एक है, और सबसे ज्यादा लोकप्रिय भी है। स्विफ्ट न केवल प्रेक्टिकल है बल्कि साथ ही ड्राइव करने के लिए काफी मजेदार है। मारुति इस कार पर 15,000 रुपये के कैश डिस्कांउट की पेशकश कर रहा है। साथ ही 20,000 रूपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 5,000 रूपये का कॉरपोरेट डिस्कांउट भी उपलब्ध है।
मारुति Dzire अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
इस साल की शुरुआत में मारुति डिजायर को मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिला था। कंपनी पहले से ही नए मॉडल पर कुछ आकर्षक डिस्कांउट दे रही है। इच्छुक खरीददार 14,000 रुपये की नकद छूट के साथ 25,000 रुपये एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं और इसके अलावा इस पर 5,000 रूपये का कॉर्पोरेट डिस्कांउट भी उपलब्ध है।
मारुति Vitara Brezza अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
इस साल की शुरुआत में मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा ने एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट की शुरुआत की, और कंपनी ने डीजल पॉवरट्रेन विकल्प को बंद करके इसे पेट्रोल में लॉन्च किया है। अपडेटेड विटारा ब्रेज़ा एसयूवी खरीदारों के बीच बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल करने में कामयाब रही है। अधिक ग्राहकों को लुभाने में मदद करने के लिए इस एसयूवी पर 20,000 रूपये के कैश डिस्काउंट के साथ 20,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपये का कॉरपोरेट डिस्कांउट मिल रहा है।
मारुति Ertiga अक्टूबर 2020 डिस्काउंट
हालाँकि, मारुति सुजुकी एरिना लाइनअप के बाकी मॉडल पर डिस्कांउट उपलब्ध हैं, लेकिन एर्टिगा पर कैश डिस्कांउट और एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है। एमपीवी पर केवल 5,000 रूपये का कॉर्पोरेट डिस्कांउट मिल रहा है।