जुलाई 2021 में मारूति सुजुकी नेक्सा डिस्काउंट – इग्निस, बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस

जुलाई 2021 में मारूति सुजुकी नेक्सा रेंज की कारों पर 47,500 रूपए तक की छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जून 2021 में 1,24,280 यूनिट की बिक्री की है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि यानि जून 2020 में मारुति की 51,274 यूनिट की बिक्री हुई थी। जो कि सालाना आधार पर 142 फीसदी की वृद्धि है। वहीं मारूति ने मई 2021 में 32,903 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर भी 31 फीसदी की वृद्धि है।

मारूति सुजुकी जुलाई 2021 में और भी ज्यादा खरीददारों को आकर्षित करने और अपनी बिक्री को बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए अपनी कारों की खरीद पर छूट की पेशकश कर रही है, जिसमें नकद छूट, कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। खरीददारों के लिए नेक्सा रेंज में उपलब्ध मारूति इग्निस के सिग्मा वेरिएंट की खरीद पर 20,000 रूपए, डेल्टा पर 15,000 रूपए, जेटा और अल्फा पर 10,000 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।

इसके साथ ही इग्निस के सभी वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसी तरह प्रीमियम हैचबैक मारूति बलेनो के मैन्युअल वेरिएंट सिग्मा की खरीद पर 25,000 रूपए, डेल्टा वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए, जेटा और अल्फा वेरिएंट की खरीद 12,500 रूपए की नकद छूट उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Baleno 2इसके साथ बलेनो के सभी वेरिएंट की खरीद पर समान रूप से 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। हालांकि बलेनो के CVT वेरिएंट पर कोई नकद छूट नहीं है, लेकिन 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। वहीं जुलाई 2021 में मारूति सियाज सेडान की खरीद पर कोई नकद छूट नहीं है।

हालांकि सियाज को खरीदने की इच्छा रखने वाले खरीददारों के लिए 25,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,500 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। हालांकि मारूति एस-क्रॉस की खरीद पर कंपनी सबसे ज्यादा छूट की पेशकश कर रही है, जिसके तहत सिग्मा वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए और अन्य वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रूपए की नकद छूट है।

Maruti Scross

इसके साथ ही एस-क्रास के सभी वेरिएंट की खरीद पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,500 रूपए की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है। मारूति सुजुकी के नेक्सा डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध एर्टिगा के प्रीमियम सिबलिंग मारूति सुजुकी एक्सएल6 की खरीद पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है। वहीं मारुति सुजुकी अगले साल अपने लाइनअप में डीजल इंजन को फिर से पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी BS6 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए वर्तमान में बंद 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन को अपग्रेड करने पर काम कर रही है। इस अपडेटेड इंजन के पहले एक्सएल6 में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसके बाद इसे विटारा ब्रेज़ा, एर्टिगा और सियाज़ में लॉन्च किया जाएगा।